23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेसिंग के दौरान अभिनेता अजीत कुमार की कार हुई क्रैश, एक्टर की बाल-बाल बची जान, जानें सेहत पर अपडेट

Ajith Kumar Car Crash Accident: अभिनेता अजीत कुमार की रेसिंग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोप में उनकी कार क्रैश हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Himanshu Soni

•

Updated: 23 Aug 2026, 5:22 PM IST

Ajith Kumar Car Crash Accident

अजीत कुमार (फोटो सोर्स- IMDb)

Ajith Kumar Car Crash Accident: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अजीत कुमार फिल्मों के साथ-साथ रेसिंग के लिए भी खास पहचान रखते हैं। एक्टर का मोटरस्पोर्ट्स के प्रति जुनून किसी से छिपा नहीं है। हालांकि, यूरोप में एक हाई-स्पीड एंड्योरेंस रेस के दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अजीत कुमार को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई और वो सुरक्षित हैं।

रेसिंग के दौरान हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजीत कुमार यूरोप में आयोजित एक हाई-स्पीड एंड्योरेंस रेसिंग इवेंट में हिस्सा ले रहे थे। इसी दौरान उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह दूसरी कार से टकरा गई। हादसा रेस के दौरान हुआ, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच कुछ समय के लिए चिंता का माहौल बन गया।

हालांकि, दुर्घटना के बाद अजीत कुमार की हालत ठीक बताई जा रही है। उन्हें किसी गंभीर चोट के बारे में जानकारी नहीं है। एक्टर के प्रशंसकों के लिए यह निश्चित तौर पर राहत की खबर है, क्योंकि अजीत पहले भी रेसिंग ट्रैक पर कई खतरनाक दुर्घटनाओं का सामना कर चुके हैं।

पहले भी कई बार हादसों से बचे हैं अजीत

अजीत कुमार के लिए रेसिंग कोई नया शौक नहीं है। वह लंबे समय से मोटरस्पोर्ट्स में सक्रिय हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। साल 2025 में इटली में GT4 European Series के दौरान भी उनकी रेसिंग कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। उस हादसे में भी वह सुरक्षित बच गए थे।

इसी साल वेलेंसिया,स्पेन में पोर्श स्प्रिंट चैलेंज के दौरान अजीत की कार के साथ एक बेहद गंभीर दुर्घटना हुई थी। बताया गया था कि उनकी कार दो बार पलटी थी, लेकिन इसके बावजूद एक्टर को कोई बड़ी चोट नहीं आई। इससे पहले दुबई में प्रैक्टिस के दौरान भी उनकी पोर्श दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।

29 सर्जरी के बाद भी नहीं छोड़ा जुनून

अजीत ने अपने करियर में कई मुश्किलों का सामना किया है। उन्होंने बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उनकी 29 सर्जरी हो चुकी हैं। इसके बावजूद उन्होंने रेसिंग को अपने जीवन से अलग नहीं किया।

उनका मानना है कि जिंदगी में मुश्किलों से शिकायत करने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। यही सोच शायद उन्हें बार-बार दुर्घटनाओं के बाद भी रेसिंग ट्रैक पर वापस आने की ताकत देती है।

फिल्मों में भी जारी है अजीत का सफर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अजीत कुमार को आखिरी बार 'विदामुयार्ची' और 'गुड बैड अग्ली' में देखा गया था। अब वो निर्देशक अधिक रविचंद्रन की फिल्म 'डेयरडेविल' में नजर आने वाले हैं। फिलहाल रेसिंग हादसे के बाद उनके प्रशंसक उनके सुरक्षित होने की खबर से राहत महसूस कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग