मनोरंजन

बंगाली फिल्ममेकर अनिक दत्ता की रहस्यमय मौत से फिल्म इंडस्ट्री शॉक में, जांच में जुटी पुलिस

Bengali filmmaker Anik Dutta dies: बंगाली फिल्ममेकर अनिक दत्ता की अचानक मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक लहर दौड़ पड़ी है। उनकी कलात्मक दृष्टि और सशक्त कहानी कहने की क्षमता ने बंगाली सिनेमा को एक नया आयाम दिया था।

2 min read
May 27, 2026
बंगाली फिल्ममेकर अनिक दत्ता(फोटो सोर्स: IMDb)

Bengali filmmaker Anik Dutta dies:मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर आई है कि फेमस बंगाली फिल्ममेकर अनिक दत्ता का निधन हो गया है। पुलिस के अनुसार, अनिक दत्ता बुधवार को साउथ कोलकाता में स्थित अपने मल्टी-स्टोरी घर की छत से गिरने की घटना में घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने के बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

ये भी पढ़ें

एंटी-ड्रग मुहिम को लेकर हनी सिंह और BJP नेता की मुलाकात पर बवाल, जसबीर जस्सी का करारा जवाब

मौत से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

इस रहस्यमय और अचानक हुई मौत से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना की खबर मिलते ही फिल्म जगत से जुड़े कई स्टार्स अस्पताल पहुंचे। बता दें, एक्ट्रेस Sreelekha Mitra, एक्टर Rudranil Ghosh और निर्देशक Arindam Sil को अस्पताल के बाहर देखा गया, जहां उन्होंने अनिक दत्ता को श्रद्धांजलि दी।

इतना ही नहीं, अनिक दत्ता ने साल 2012 में आई फिल्म Bhooter Bhabishyat से खास पहचान बनाई थी। ये फिल्म हॉरर और कॉमेडी के साथ सामाजिक और राजनीतिक लिए काफी चर्चित हुई थी। साथ ही, कई फिल्म क्रिटिक्स इसे बंगाली सिनेमा की महत्वपूर्ण फिल्मों में गिनते हैं। फिल्म में Swastika Mukherjee, Parambrata Chattopadhyay और Saswata Chatterjee जैसे स्टार्स नजर आए थे।

अनिक दत्ता के करियर की कई चर्चित फिल्म

अनिक दत्ता ने अपने करियर में कई चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें Aparajito भी शामिल है। इस फिल्म की कहानी Satyajit Ray की क्लासिक फिल्म Pather Panchali की मेकिंग से बेस्ड थी। फिल्म को नेशनल लेवल पर भी काफी सराहना मिली। बता दें, 2024 के नेशनल अवॉर्ड्स में इस फिल्म ने बेस्ट मेकअप और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन कैटेगरी में अवॉर्ड जीते थे।

फिल्ममेकर अनिक दत्ता ने पहले अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि नेशनल अवॉर्ड मिलना हमेशा खास होता है, क्योंकि ये कलाकारों की मेहनत को पहचान दिलाता है। उन्होंने अपनी टीम के काम की भी खुलकर तारीफ की थी।
साथ ही, उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म Joto Kando Kolkatatei थी, जो एक डिटेक्टिव मिस्ट्री थ्रिलर थी। इस फिल्म को दुर्गा पूजा के दौरान रिलीज किया गया था।

Updated on:
27 May 2026 06:21 pm
Published on:
27 May 2026 05:21 pm
Also Read
View All