Pathaan Boycott Trend : फिल्म पठान का पहला गाना दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang Song) रिलीज किया गया। फिल्म के गाने को जहां कुछ लोग पसंद कर रहे हैं वहीं कुछ लोग दीपिका पादुकोण के कपड़े और सीन की आलोचना कर रहे हैं। इस बीच हिंदू महासभा ने मेकर्स को चेतावनी दी है।
Pathaan Besharam rang Song : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मच अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) को लेकर नए-नए विवाद सामने आ रहे हैं। पहले तो फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang Song) को लेकर हंगामा शुरू हो गया। फिल्म के गाने में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने जिस तरह से बोल्ड अंदाज दिखाया है, उसके बाद से ही लोगों ने सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकॉट करने की मांग शुरू कर दी। यहां तक कि ट्विटर पर #pathaanboycott ट्रेंड होने लगा। लोगों का कहना है कि बेशर्म रंग गाना अश्लीलता से भरा हुआ है। वहीं अब दूसरी तरफ गाने में दीपिका के कपड़े और कुछ सीन्स को लेकर हंगामा खड़ा हो गया है। जिसपर हिंदू महासभा ने मेकर्स को चेतावनी दी है।
बता दें कि हाल ही में फिल्म पठान का पहला गाना दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान स्टारर 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang Song) रिलीज किया गया। गाने में शाहरुख के एब्स और किलर लुक पर तो फैंस फिदा हो गए, लेकिन दीपिका पादुकोण का मोनोकनी और बिकिनी में रिवीलिंग लुक कुछ लोगों को एक आंख नहीं भा रहा है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने बेशर्म रंग गाने में दीपिका के सेंशुअस लुक और शाहरुख संग उनकी इंटेंस केमिस्ट्री पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई है।
इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) ने पठान को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि फिल्म में दीपिका के कपड़े और कुछ सीन्स को बदला नहीं गया तो वो अपने राज्य में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म पठान के गाने में टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की वेशभूषा बेहद आपत्तिजनक है और गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है। गाने के दृश्यों और वेशभूषा को ठीक किया जाए अन्यथा फिल्म को मध्य प्रदेश में अनुमति दी जाए या नहीं दी जाए, इसपर विचार करना होगा।
गौरतलब है कि बेशर्म रंग गाने के एक सीन में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Besharam Rang Song) ने केसरी रंग की बिकिनी पहनी है। दीपिका के रिवीलिंग कपड़ों के साथ उनकी बिकिनी के केसरी रंग पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि अभिनेत्री के कपड़े का रंग भगवा है। पठान फिल्म में इस रंग का अपमान किया गया है। पठान में हुए भगवा के अपमान को हिंदुस्तान नहीं सहेगा।
स्वामी चक्रपाणि महाराज ने कहा कि शाहरुख खान और दीपिका की आने वाली फिल्म पठान में जिस तरह से भगवा रंग के कपड़े अश्लील तरीके से पहनाए गए हैं और उसे पहनाकर बेशर्म रंग गाना गाया है। ये भगवा और सनातन धर्म का अपमान है। कहीं ना कहीं बॉलीवुड सनातन धर्म के खिलाफ काम कर रहा है। दुर्भाग्य की बात है कि जिस भगवा ने पूरे देश और दुनिया को दिशा देने का काम किया उसे बेशर्म रंग कहा जा रहा है। सबसे बड़ा दुर्भाग्य ये है कि कि सेंसर बोर्ड इसे पास करता जाता है और हिंदू सनातन का अपमान होता जाता है। हम इसकी निंदा करते हैं. मैं हिंदू समाज से निवेदन करता हूं कि वो पठान फिल्म बायकॉट करें।