मनोरंजन

बेशर्म रंग विवाद के बीच एयरपोर्ट पर मस्तमौला अंदाज में दिखीं दीपिका पादुकोण, रिएक्शन देख दंग रह गए लोग

Deepika Padukone at Mumbai Airport : शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' (Pathaan) को लेकर देशभर में बवाल मचा है। इसी बीच दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां एक्ट्रेस से जब गाने पर सवाल पूछा गया तो उनका रिएक्शन देखकर पैपराजी और सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए।

2 min read
Dec 17, 2022
Deepika Padukone at Mumbai Airport

Besharam Rang Song Controversy : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) को लेकर विवाद गहराता ही जा रहा है। फिल्म के सॉन्ग 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang Song) को लेकर देशभर में विश्व हिंदू परिषद से लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता अपना विरोध जता रहे हैं। उनका कहना है कि गाने में एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर की बिकनी पहनी है। इससे भगवा रंग का अपमान हुआ है। कार्यकर्ताओं ने एक्ट्रेस की ड्रेस के कलर को धर्म से जोड़ दिया है। यही नहीं सोशल मीडिया से लेकर सड़कों पर लोग 'भगवा बिकिनी' कहकर एक्ट्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि इन सब का दीपिका पर कोई असर होते नहीं दिख रहा है।

बता दें कि हाल ही में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को मुबंई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां वे पैपराजी को काफी खुश मिजाज मूड में दिखाई दीं। दरअसल, दीपिका कतर के लिए रवाना हुई हैं, जहां उन्हें फीफा वर्ल्ड कप 2022 (Fifa world Cup 2022) के फाइनल में शामिल होना है। इस दौरान एक्ट्रेस को उनके पति रणवीर सिंह ड्रॉप करने आए थे। एयरपोर्ट पर पैपराजी ने जब दीपिका से बेशर्म रंग गाने पर कहा, उनका गाना पसंद आया तो एक्ट्रेस मुस्कुरा दीं। इस दौरान उन्होंने बहुत सलीके से मीडिया से बात की और खिलखिलाते हुए लुक्स दिए।

जाहिर है कि 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang Song) गाने में दीपिका पादुकोण के लुक्स, कपड़ों और डांस स्टेप्स को अश्लील बताते हुए ऐतराज जताया जा रहा है। वहीं उनकी ऑरेंज कलर की बिकनी पर भी हंगामा मचा हुआ है। लेकिन जिस कूल अंदाज में दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया उससे तो यही जाहिर होता है कि एक्ट्रेस इस विवाद को कोई लोड नहीं ले रही हैं। वे अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट पर ध्यान दे रही हैं।

गौरतलब है कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'पठान' 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान लंबे समय के बाद बॉक्स आफिस पर कमबैक कर रहे हैं। हालांकि 9 सितंबर को रिलीज हुई 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो में नजर आए थे। फिलहाल फिल्म पठान में उनके अलावा एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पठान के अलावा राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी, साउथ के डायरेक्टर एटली की मूवी 'जवान' में दिखेंगे। वहीं सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में उनका कैमियो होगा।

Published on:
17 Dec 2022 02:32 pm
Also Read
View All