मनोरंजन

‘यश नहीं, सिर्फ कियारा क्यों?’ सिद्धार्थ मल्होत्रा की बर्थडे पोस्ट बनी ट्रोल्स का निशाना, Toxic के बोल्ड सीन्स पर दोबारा भड़के फैंस

Kiara Advani Troll: 'टॉक्सिक' के गाने 'तबाही' में बोल्ड सीन्स को लेकर कियारा आडवाणी ट्रोल हुईं। ट्रोलिंग सिद्धार्थ मल्होत्रा की बर्थडे पोस्ट तक पहुंची, जिसके बाद सोशल मीडिया और रेडिट पर यूजर्स अभिनेत्री के समर्थन में उतर आए।
2 min read
Aug 01, 2026
Kiara Advani Troll
सिद्धार्थ मल्होत्रा की पोस्ट में कियारा आडवाणी हुई ट्रोल (सोर्स: Instagram-Femina/IMDb)

Sidharth Malhotra Instagram: यश की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) के पहले गाने 'तबाही' में कियारा आडवाणी के इंटिमेट सीन्स को लेकर शुरू हुई ट्रोलिंग अब उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा तक पहुंच गई है। कियारा के बर्थडे पर सिद्धार्थ की एक प्यारी इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी भद्दे कमेंट्स की बाढ़ आ गई। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल्स को करारा जवाब देते हुए कियारा और सिद्धार्थ का खुलकर सपोर्ट किया और महिलाओं को निशाना बनाने वाले दोहरेपन सवाल उठाए।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे पोस्ट पर भी पहुंचे ट्रोल्स

शुक्रवार को कियारा आडवाणी के 33वें जन्मदिन पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर उनकी अनसीन फोटोज शेयर की। तस्वीर में कियारा गुलाबी सलवार-कमीज में आइसक्रीम खाते हुए नजर आ रही हैं। फोटो पर सिद्धार्थ ने कैप्शन लिखा, "उसे जन्मदिन की शुभकामनाएं जो हर दिन को थोड़ा और मीठा बना देती है भले ही वो मेरी आइसक्रीम चुरा ले।"

इसके साथ ही, पोस्ट पर जहां हजारों फैंस ने कियारा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, वहीं कुछ यूजर्स ने 'टॉक्सिक' के इंटिमेट सीन्स का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक कमेंट्स किए। कई लोगों ने सिद्धार्थ का मजाक उड़ाते हुए कहा कि वो अपनी पत्नी का समर्थन कर रहे हैं, जबकि वो दूसरे एक्टर के साथ अंतरंग सीन कर रही हैं। कुछ यूजर्स ने गाने से कियारा की GIF और तस्वीरें भी कमेंट सेक्शन में शेयर कीं।

रेडिट पर कियारा-सिद्धार्थ के सपोर्ट में आए यूजर्स

रेडिट पर एक पोस्ट में दावा किया गया कि नफरत भरे कमेंट्स की वजह से सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट्स सीमित कर दिए हैं। हालांकि, उनकी पोस्ट पर कमेंट सेक्शन खुला हुआ है। दरअसल, रेडिट पर कई यूजर्स ने ट्रोलिंग की आलोचना की। एक यूजर ने लिखा कि इस तरह की कमेंट्स महिलाओं के प्रति दोहरे मापदंड और स्त्री-विरोधी सोच को दिखाती हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि लोग कियारा की पुरानी पोस्ट्स पर भी जाकर उन्हें निशाना बना रहे हैं, जो बेहद दुखद है।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब मेल स्टार इंटिमेट सीन्स करते हैं तो उन्हें इस तरह ट्रोल नहीं किया जाता, लेकिन महिला कलाकारों को लगातार शर्मिंदा किया जाता है। दरअसल, एक यूजर ने लिखा कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी अपनी फिल्मों में ऐसे सीन किए हैं, लेकिन उन्हें कभी इस तरह ट्रोल नहीं किया गया। तो वहीं दूसरे यूजर ने सवाल किया कि अगर किसी को इंटिमेट सीन्स से आपत्ति है तो फिर यश को निशाना क्यों नहीं बनाया जा रहा, जबकि वो भी शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं।

इस दिन रिलीज होगी 'टॉक्सिक'

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' यश की 'केजीएफ' सीरीज के बाद बड़े पर्दे पर वापसी वाली फिल्म है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और हुमा कुरैशी लीड रोल में नजर आएंगी। ये फिल्म 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Updated on:
01 Aug 2026 02:08 pm
Published on:
01 Aug 2026 02:08 pm
Also Read
View All
इस्तीफा लेने के बजाय धर्मेन्द्र प्रधान को रक्षा मंत्रालय भी देना चाहिए था- शेखर सुमन ने ऐसे लिए पूर्व शिक्षा मंत्री के मजे

आशा पारेख की वो सलाह, जिससे हिल गए थे महेश भट्ट: ‘जख्म’ फिल्म विवाद पर 28 साल बाद डायरेक्टर ने बताई सच्चाई

‘मैं अभी खत्म नहीं हुआ हूं’, 76 की उम्र में भी रिटायरमेंट के मूड में नहीं नसीरुद्दीन शाह, बताया क्यों किया लाइफटाइम अवॉर्ड लेने से इनकार

Alliance में आते ही सलमान खान ने भाई सोहेल खान को लगाया गले, अभिनेता को अचानक देखकर सभी हुए हैरान

PM मोदी की ‘माफी’ अपील पर प्रकाश राज का रिएक्शन, बोले- ‘बच्चों का करियर बर्बाद मत कीजिए’