मनोरंजन

‘कुल्हड़ पिज्जा’ फेम सहज अरोड़ा का हॉस्पिटल से वीडियो आया सामने, ब्रेन ट्यूमर पर छलका दर्द, लोगों से की अपील

Kulhad Pizza couple: 'कुल्हड़ पिज्जा' फेम सहज अरोड़ा और उनकी पत्नी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। डॉक्टरों द्वारा ब्रेन ट्यूमर की आशंका जताए जाने के बाद सहज ने लोगों से एक भावुक अपील की है कि अगर उन्हें कुछ हो जाए, तो उनकी पत्नी को ट्रोल न किया जाए।
2 min read
• •
Updated: 25 Oct 2026, 10:26 AM IST
Kulhad Pizza couple Gurpreet Kaut video share husband Sehaj Arora in hospital fears of Brain tumor
कुल्हड़ पिज्जा कपल ने लोगों से की अपील (Photo Source- Twitter/@HimashuYadav07)

Kulhad Pizza couple on trolls Appeal: सोशल मीडिया की चमक-धमक और इंटरनेट की दुनिया कई बार किसी की जिंदगी को रातों-रात आसमान पर पहुंचा देती है, तो कई बार यही इंसान को इस कदर तोड़ देती है कि उसका जीना मुहाल हो जाता है। कुछ ऐसा ही हाल 'कुल्हड़ पिज्जा' (Kulhad Pizza) कपल का है। उनका कुछ साल पहले एक निजी वीडियो वायरल हुआ था, जिसके दोनों की जिंदगी बदल कर रख दी। देश छोड़कर जा चुके कपल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें जो हॉस्पिटल को बताया जा रहा है और सहज अरोड़ा की तबीयत को लेकर डॉक्टरों ने गंभीर आशंका जताई है कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो सकता है।

कुल्हड़ पिज्जा कपल सहज अरोड़ा का वीडियो आया सामने

कुल्हड़ पिज्जा का वीडियो वायरल होने के बाद इस जोड़े को समाज और सोशल मीडिया पर भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। हालात इतने बदतर हो गए थे कि उन्हें अपना शहर और देश तक छोड़कर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन, समय बीतने के साथ उन्होंने अपने बिजनेस और काम में नाम और पैसा दोनों कमाया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मानसिक शांति नहीं मिल पाई। लोग आज भी पुरानी घटनाओं को याद करके उनकी पत्नी को लगातार निशाना बना रहे हैं और भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जो कपल ने वीडियो शेयर किया है। उसमें अपनी खराब सेहत के बीच सहज अरोड़ा ने लोगों से हाथ जोड़कर अपील की है कि यदि भविष्य में उन्हें कुछ हो जाता है या उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ जाती है, तो कम से कम उनकी पत्नी को इस नफरत और ट्रोलिंग का शिकार न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि एक गलती या एक झटके में वायरल हुए उस वीडियो का दर्द उनकी पूरी जिंदगी को प्रभावित कर चुका है, और इसका मानसिक बोझ अब सहन करना मुश्किल होता जा रहा है।

एक निजी पल की गलती, और जिंदगी भर की सजा

बता दें, यह पूरा मामला साल साल 2023 का है। जब कपल का एक प्राइवेट वीडियो वायरल हो गया था। जिसकी वजह से दोनों को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद कपल ने उस वीडियो को फेक और एआई (AI) जनरेटेड बताया था और जालंधर के पुलिस थाने में ब्लैकमेलिंग की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

वहीं, सोशल मीडिया की यह ट्रोलिंग संस्कृति किसी भी हंसते-खेलते परिवार को अंदर से खोखला कर सकती है। जरूरत इस बात की है कि लोग दूसरों के निजी जीवन का सम्मान करें और इस तरह की संवेदनहीनता से दूर रहें।

Updated on:
25 Oct 2026, 10:26 AM IST
Published on: