मनोरंजन

‘महाकाली’ की झलक में अक्षय खन्ना का खौफनाक अवतार, आखिरी सीन देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Mahakali teaser: 'महाकाली' की झलक में अक्षय खन्ना शुक्राचार्य के किरदार में नजर आए। श्रीया रेड्डी के मां काली वाले आखिरी सीन और दमदार VFX ने फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
2 min read
Aug 24, 2026
Mahakali Teaser Reaction
शुक्राचार्य के रूप में दिखे अक्षय खन्ना (सोर्स: X-@hindukingdom91)

Mahakali Teaser Reaction: प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म 'महाकाली' की झलक ने रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। प्रोमो में अक्षय खन्ना असुरों के गुरु शुक्राचार्य के किरदार में नजर आ रहे हैं। उनका लुक और ट्रांसफॉर्मेशन ध्यान खींचता है, लेकिन प्रोमो का आखिरी सीन सबसे ज्यादा चर्चा में है।

शुक्राचार्य के रूप में दिखे अक्षय खन्ना

'हनु-मान' के निर्देशक प्रशांत वर्मा अपना प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) तैयार कर रहे हैं। इसी यूनिवर्स की अगली फिल्म 'महाकाली' है। फिल्म की कहानी प्रशांत वर्मा ने लिखी है, जबकि पूजा कोल्लुरु ने इसका निर्देशन किया है।

शनिवार को मुंबई में मेकर्स ने फिल्म की झलक का स्पेशल प्रीव्यू आयोजित किया। प्रोमो में अक्षय खन्ना को शुक्राचार्य के रूप में दिखाया गया है। उनके लुक के लिए किए गए ट्रांसफॉर्मेशन और मेकअप ने खास तौर पर ध्यान खींचा है। प्रोमो में उनका अंदाज भी काफी प्रभावशाली नजर आता है।

VFX और बैकग्राउंड स्कोर ने बढ़ाया असर

'महाकाली' में VFX का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया गया है। 'हनु-मान' के बाद प्रशांत वर्मा की इस फिल्म में भी विजुअल्स को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। झलक में VFX के साथ फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर भी काफी दमदार सुनाई देता है।

प्रोमो का सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला हिस्सा इसका आखिरी सीन है। इसमें श्रीया रेड्डी मां काली के किरदार में दिखाई देती हैं। वह एक बच्चे को अपना दूध पिलाती नजर आती हैं। इसके बाद जब वह कैमरे की तरफ देखती हैं, तो यह पूरा दृश्य काफी प्रभावशाली और रहस्यमयी लगता है।

8 जनवरी 2027 को रिलीज होगी 'महाकाली'

फिल्म की झलक सामने आने के बाद 'महाकाली' को लेकर दर्शकों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। फिल्म 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे हिंदी और तेलुगु समेत कई भाषाओं में रिलीज किए जाने की बात सामने आई है।

फिल्म में अक्षय खन्ना और श्रीया रेड्डी के अलावा भूमि शेट्टी, रोहित सराफ, समुथिरकानी, राकेश बेदी, रजत कपूर, मुरली शर्मा और नासर भी नजर आएंगे।

Updated on:
24 Aug 2026 03:25 pm
Published on:
24 Aug 2026 03:24 pm
Also Read
View All