मनोरंजन

शाहरुख का गेरुआ और हवाएं अरिजीत सिंह ने कराया हिट, पठान का नया गाना फैंस के बीच होगा पॉपुलर?

Jhoome Jo Pathaan : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पर फिल्माया गया गाना 'झूमे जो पठान' (Jhoome Jo Pathaan) आज 11 बजे रिलीज हो रहा है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। ऐसे में ऐसे में सभी की निगाहें इस गाने पर टिकी हुई हैं।

2 min read
Dec 22, 2022
Pathaan New Song Jhoome Jo Pathaan Releasing Today

Pathaan New Song : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मच अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) पिछले काफी समय से विवादों में घिरी हुई है। पिछले सप्ताह फिल्म का गाना 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang) रिलीज हुआ था। जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की आरेंज बिकनी को धर्म से जोड़ दिया गया। लोगों का कहना है कि गाने में अश्लीलता और भगवा रंग का अपमान (Bhagwa Bikini Controversy) किया गया है। जिसे लेकर देशभर में विवाद छिड़ा हुआ है। वहीं इन सब के बीच आज पठान का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' (Jhoome Jo Pathaan) रिलीज होने वाला है। इस गाने में अरिजीत सिंह (Arijit Singh) ने अपनी आवाज दी है। ऐसे में सभी की निगाहें इस गाने पर टिकी हुई हैं।

जाहिर है कि 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang) के बाद फिल्म के दूसरे गाने 'झूमे जो पठान' (Jhoome Jo Pathaan) को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है। इस गाने को शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पर ही फिल्माया गया है। वहीं, गाने में सलमान खान (Salman Khan) की भी झलक दिखेगी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि क्या इस गाने में सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की आवाज का जादू फैंस पर चल पाएगा? उनकी आवाज से सजा यह गाना शाहरुख खान के लिए हिट साबित होगा।

बता दें कि शाहरुख खान की फिल्मों के काफी कम गानों में अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। अपनी दिलकश आवाज से सुनने वालों के दिलों में जगह बनाने वाले अरिजीत के लिए भी आज का दिन खास हो सकता है। इससे पहले अरिजीत ने शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले के 'गेरुआ' (Gerua) गाने में अपनी आवाज दी थी। यह गाना काफी हिट साबित हुआ था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म जब हैरी मेट सेजल के गाने 'हवाएं' (Hawayein) को आवाज दी थी। ये दोनों गाने काफी हिट साबित हुए थे। खास तौर पर शाहरुख और काजोल पर फिल्माया गया गाना 'गेरुआ' खास हिट हुआ था।

दोनों गानों को हिट कराने के बाद अरिजीत सिंह फिल्म 'पठान' (Pathaan) के गाने 'झूमा जो पठान' में अपनी शानदार आवाज दे रहे हैं। ऐसे में गेरुआ और हवाएं के बाद माना जा रहा है कि 'झूमे जो पठान' (Jhoome Jo Pathaan) गाना भी हिट साबित होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान भी अरिजीत की आवाज को पसंद करते हैं। हाल ही 'asksrk' सेशन के दौरान एक सवाल के जवाब में खुद उन्होंने अरिजीत को हीरा बताया था। शाहरुख ने ही बताया था कि फिल्म 'पठान' का अगला गाना अरिजीत सिंह की ही आवाज में होगा।

Updated on:
22 Dec 2022 10:23 am
Published on:
22 Dec 2022 10:14 am
Also Read
View All