मनोरंजन

हिरासत में लिए जाने के बाद प्रकाश राज को CJP ने किया सपोर्ट, एक्टर बोले- देश के हर नागरिक के लिए प्रदर्शन जारी रखेंगे

Prakash Raj Detained For SIR Protest: अभिनेता प्रकाश राज इन दिनों बेंगलुरु में 'चुनाव आयोग चलो' प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में हैं। उन्हें हिरासत में लिया गया था। अब सीजेपी ने उन्हें सपोर्ट किया है।
2 min read
Sep 02, 2026
Prakash Raj Detained For SIR Protest
प्रकाश राज (फोटो सोर्स- IMDb)

Prakash Raj Detained For SIR Protest: अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट और राजनीतिक सक्रियता को लेकर चर्चा में हैं। कर्नाटक में चुनावी वोटर लिस्ट की 'स्पेशल इंटेसिव रिविजन' (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल होने के बाद उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया था। इसके कुछ समय बाद प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने आलोचकों पर तंज कसा, जिसके बाद उनका पोस्ट चर्चा में आ गया।

'EC चलो' प्रदर्शन में शामिल हुए प्रकाश राज

मंगलवार यानी 1 सितंबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में कई संगठनों और कार्यकर्ताओं ने SIR को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव अधिकारी अनबु कुमार के कार्यालय की ओर मार्च करने निकले। पुलिस ने मार्च को रोकते हुए करीब 100 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जिनमें प्रकाश राज भी शामिल थे।

प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज ने चुनावी प्रक्रिया और SIR को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने इस प्रक्रिया को लागू करने की जरूरत और उसके पीछे के आधार पर सवाल खड़े किए। उनके मुताबिक, लोगों को यह जानने का अधिकार है कि इतने बड़े स्तर पर मतदाता सूची में बदलाव की प्रक्रिया किस आधार पर शुरू की गई।

SIR के फैसले पर उठाया सवाल

प्रकाश राज ने अपने संबोधन में RTI के जरिए मांगी गई जानकारी का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि SIR लागू किए जाने के आधार के बारे में पूछे जाने पर ऐसा जवाब सामने आया कि यह फैसला चुनाव आयोग ने नहीं लिया था। उन्होंने इसी बात को लेकर सवाल किया कि अगर आयोग ने फैसला नहीं किया तो फिर इसके पीछे निर्णय किसका था।

उनका कहना था कि चुनाव जैसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मतदाताओं से जुड़े फैसलों को लेकर पारदर्शिता बेहद जरूरी है।

प्रदर्शनकारियों की क्या थीं मांगें?

प्रदर्शन में शामिल संगठनों ने मतदाता सूची की प्रक्रिया को लेकर कई मांगें रखीं। इनमें दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए ज्यादा समय देने, बड़ी संख्या में मतदाताओं को भेजे गए नोटिस की जानकारी सार्वजनिक करने और योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए बूथ स्तर पर अभियान चलाने जैसी मांगें शामिल थीं।

प्रदर्शनकारियों ने ग्राम सभा और वार्ड स्तर पर बैठकें कराने तथा दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रिया को आसान रखने की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि मतदाताओं से जरूरत से ज्यादा दस्तावेज मांगना उचित नहीं होना चाहिए।

हिरासत के बाद सोशल मीडिया पर आया पोस्ट

प्रदर्शन के बाद प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने सीजेपी का धन्यवाद किया है। दरअसल सीजेपी ने एक्स पर प्रकाश राज के वीडियोज शेयर करते हुए कहा है कि वो देश के हर एक नागरिक के लिए प्रदर्शन करेंगे।

प्रकाश राज लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहे हैं। फिल्मों में अपने अभिनय के अलावा वह सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर भी कई मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं।

चुनावी प्रक्रिया को लेकर जारी है बहस

SIR को लेकर कर्नाटक में राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और नागरिक समूहों के बीच बहस जारी है। जहां प्रक्रिया से जुड़े समर्थक इसे मतदाता सूची को व्यवस्थित करने की कवायद के तौर पर देखते हैं, वहीं विरोध करने वाले संगठन इसके दौरान संभावित रूप से योग्य मतदाताओं के नाम हटने को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

प्रकाश राज की हिरासत और उनके बाद के सोशल मीडिया पोस्ट ने इस बहस को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। अब आने वाले दिनों में SIR को लेकर प्रशासन और चुनावी संस्थाओं की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजर रहेगी।

Updated on:
02 Sept 2026 08:54 pm
Published on:
02 Sept 2026 08:54 pm
Also Read
View All
‘जब तक SIR वापस नहीं होगा तब तक कर्नाटक चैन से नहीं बैठेगा’, हिरासत में लिए जाने के बाद बोले प्रकाश राज

स्वरा भास्कर के ‘जौहर’ वाले विवादित बयान पर ‘पद्मावत’ के लेखक का आया रिएक्शन, प्रकाश कपाड़िया बोले- फिल्म में दिखी वास्तविकता

‘शादी हो या अंतिम संस्कार, वो हंसा देंगे’, सोहा अली खान ने पति कुणाल खेमू के सेंस ऑफ ह्यूमर की खोली पोल

‘इंसान चला जाता है मगर उसकी यादें हमेशा रहती हैं’, सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ एनिवर्सिरी पर शहनाज गिल के भाई का छलका दर्द

‘मैं फिल्मों से रिटायर होना बेहतर समझूंगी’, ‘टॉक्सिक’ में कियारा आडवाणी के रोल पर तापसी पन्नू ने साधा निशाना?