Ranbir-Shraddha Film TJMM Name Reveal : रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अपने आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लव रंजन डायरेक्ट कर रहे हैं। इस बीच फिल्म के टाइटल को रिवील कर दिया गया है। फिल्म का टाइटल काफी अतरंगी और मजेदार है।
Ranbir-Shraddha Upcoming Movie Teaser : रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की अपकमिंग फिल्म के टाइटल को लेकर काफी समय से फैंस में बज बना हुआ था। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी फिल्म का टाइटल पोस्टर 'TJMM' इंस्टा पर शेयर करते हुए फैंस से नाम का अनुमान लगाने के लिए कहा था। जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया। जिसे देखते हुए फिलहाल मेकर्स ने फिल्म का टाइटल रिवील कर दिया है। जो काफी अतरंगी है। इसके साथ ही डायरेक्टर लव रंजन (Luv Ranjan) ने फिल्म का टीजर वीडियो रिलीज किया है, जिसमें रणबीर और श्रद्धा के फ़र्स्ट लुक के साथ फ़िल्म की रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी गई है।
बता दें कि लव रंजन (Luv Ranjan) अतरंगी फ़िल्म के टाइटल के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले उन्होंने प्यार का पंचनामा, सोनू की टीटू की स्वीटी जैसे नामों की फ़िल्में बनाई हैं। कहा जा रहा है कि रणबीर और श्रद्धा कपूर की रॉमकॉम फ़िल्म का टाइटल 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Mai Makkar) रखा गया है। ये टाइटल लव रंजन के सिग्नेचर स्टाइल को दर्शाता है।
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें उन्हें और रणबीर को मस्ती करते देखा जा सकता है। क्लिप में दोनों का क्यूट रोमांस भी नजर आ रहा है। वहीं दोनों की क्यूट केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए श्रद्धा कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘और शीर्षक आखिरकार आ गया है… देखो।’ उन्होंने बताया कि फिल्म का नाम- 'तू झूठी मैं मक्कार' (Tu Jhoothi Mai Makkar Teaser) होगा।
गौरतलब है कि लव रंजन फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का निर्देशन कर रहे हैं, जिसका निर्माण लव फिल्म्स और टी-सीरीज द्वारा किया जाएगा। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) भी नजर आएंगी और ये फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) का एक्टिंग डेब्यू भी होने वाला है। रणबीर-श्रद्धा कपूर अभिनीत यह फिल्म 8 मार्च 2023 को होली के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।