मनोरंजन

CM भगवंत मान के आवारा कुत्तों को हटाने वाले अभियान पर रवीना टंडन ने की इमोशनल अपील

Raveena Tandon appeal to Punjab CM Bhagwant Mann: हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा लिए गए एक अहम फैसले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
2 min read
May 23, 2026
CM भगवंत मान के फैसले पर रवीना टंडन का रिएक्शन वायरल, उम्मीद है मानवीय तरीका अपनाया जाएगा!
CM भगवंत मान और एक्ट्रेस रवीना टंडन (फोटो सोर्स: IMDb)

Raveena Tandon appeal to Punjab CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार के आवारा कुत्तों को लेकर उठाए गए कदम के बाद बॉलीवुड के 2 बड़े स्टार्स एक्ट्रेस रवीना टंडन और एक्टर सोनू सूद ने भी अपनी आवाज उठाई है। दोनों ने सीएम भगवंत मान से मानवीय और संतुलित समाधान अपनाने की इमोशनल अपील की है।

फैसले को लागू करने का तरीका

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण फैसले में उन आवारा कुत्तों को मारने की अनुमति दी जो पागल हों, लाइलाज बीमारी से पीड़ित हों और इंसानी जीवन के लिए खतरनाक साबित हुए हों। बता दें, जस्टिस विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एनवी अंजारिया की पीठ ने देशभर में बढ़ती आवारा कुत्तों की संख्या को देखते हुए ये निर्देश जारी किए। इसी के बाद पंजाब के CM भगवंत मान ने एलान किया कि उनकी सरकार भीड़भाड़ वाली जगहों से आवारा कुत्तों को हटाने और खतरनाक कुत्तों के लिए कानूनी रूप से मंजूर उपाय अपनाने का काम करेगी।

रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर CM भगवंत मान को संबोधित करते हुए एक नोट शेयर किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा जरूरी है लेकिन इस फैसले को लागू करने का तरीका इंसानियत और संतुलन के साथ होना चाहिए उम्मीद है मानवीय तरीका अपनाया जाएगा। साथ ही, उन्होंने सुझाव दिया कि स्टेरिलाइजेशन, वैक्सीनेशन, उचित शेल्टर और पुनर्वास जैसे मानवीय उपाय नागरिकों और जानवरों दोनों की रक्षा कर सकते हैं। इस पर उनका कहना था कि पंजाब के पास इस संवेदनशील मुद्दे पर जिम्मेदारी और दया दोनों के साथ मिसाल कायम करने का मौका है।

हम बेजुबानों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं

बता दें, रवीना ने अपनी बात को इन शब्दों से खत्म किया, "हम बेजुबानों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, ये आखिरकार दिखाता है कि हम एक समाज के तौर पर कौन हैं।" इतना ही नहीं, सोनू सूद ने भी इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उन्होंने CM के ट्वीट के बाद कुछ ऐसे वीडियो देखे जिनमें कुत्तों के साथ कथित तौर पर जो हो रहा था वो बेहद परेशान करने वाला था। दरअसल, सोनू सूद ने कहा कि आवारा कुत्ते वफादार जानवर होते हैं और कई लोग उन्हें नियमित रूप से खाना खिलाते हैं। उनके मुताबिक ज्यादातर कुत्ते उतने खतरनाक नहीं होते और स्थानीय लोगों को पता होता है कि कौन से कुत्ते परेशानी देते हैं।

रवीना टंडन, सोनू सूद और सोनम बाजवा की एक साथ आई ये आवाजें बताती हैं कि समाज का एक बड़ा तबका चाहता है कि सुरक्षा और दया दोनों साथ-साथ चलें, क्योंकि एक सभ्य समाज की पहचान यही है कि वो कमजोरों के साथ कैसा व्यवहार करता है।

Updated on:
23 May 2026 01:57 pm
Published on:
23 May 2026 01:31 pm
Also Read
View All