मनोरंजन

‘तुम अंधा है’, रवि किशन ने गोरखपुर को बताया स्पेन, CM योगी की छूटी हंसी, फैंस बोले- ‘वाह क्या एक्टिंग है’

Ravi Kishan Viral Video: बीजेपी सांसद रवि किशन ने गोरखपुर के विकास की तारीफ करते हुए शहर की तुलना स्पेन से की। उनके 'तुम अंधा हैं' वाले अंदाज पर CM योगी की हंसी छूट गई।
2 min read
Aug 30, 2026
Ravi Kishan Viral Video
रवि किशन ने गोरखपुर को बताया स्पेन (सोर्स: X-@SurrbhiM)

Ravi Kishan Statement: बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन अपने बेबाक और मजेदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अब गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उनका ऐसा ही अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने शहर के विकास की तारीफ करते हुए उसकी तुलना स्पेन से कर दी। इतना ही नहीं, अपनी बात के दौरान उन्होंने ऐसा तंज कसा कि मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अब इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गोरखपुर को स्पेन से कर दी तुलना

रवि किशन ने शनिवार को बशारतपुर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम के उद्घाटन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। भोजपुरी में बात करते हुए उन्होंने गोरखपुर में हुए बदलाव और विकास की तारीफ की। उन्होंने कहा, "हमके लागेला स्पेन, हमके लागेला ई अद्भुत जगह। हमके स्मार्ट सिटी लागेला। काहेकि हम सब जगह देख लिए।" इसके बाद उन्होंने अपने अंदाज में कहा,"मुझे लगता है, तुम अंधा हैं, आंख का तो हम क्या करें।"

रवि किशन की इस बात के बाद कार्यक्रम का माहौल हल्का-फुल्का हो गया। मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद हंसते हुए नजर आए। कार्यक्रम की एंकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं, जबकि दर्शकों ने भी रवि किशन के अंदाज पर खूब प्रतिक्रिया दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO, कमेंट्स

कार्यक्रम की ये क्लिप अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने रवि किशन के गोरखपुर को स्पेन से कंपेयर करने और उनके नाटकीय अंदाज पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।

दरअससल, कुछ यूजर्स ने उनके बयान को मजाकिया अंदाज में लिया, तो कुछ ने उनकी राजनीतिक भूमिका पर सवाल खड़े किए। एक यूजर ने लिखा कि एक आर्टिस्ट, एक्टर या सिंगर के तौर पर अच्छा होना और एक प्रभावी राजनेता होना दो अलग-अलग बातें हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, "योगी जी भी हैरान रह गए।" वहीं एक कमेंट में कहा गया, "वाह, क्या एक्टिंग है।" एक यूजर ने रवि किशन के अंदाज की तुलना स्टैंड-अप शो से करते हुए लिखा कि ऐसा लग रहा था जैसे कोई स्टैंड-अप शो खत्म होने वाला हो। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बयान की आलोचना भी की और पार्टी की ओर से उम्मीदवार चुनने को लेकर सवाल उठाए। इस तरह रवि किशन का कार्यक्रम में दिया गया बयान अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Updated on:
30 Aug 2026 12:33 pm
Published on:
30 Aug 2026 12:33 pm
Also Read
View All
झारखंड प्रोटेस्ट पर क्यों नहीं बोले थे? ट्रोल्स के सवाल पर अब पूरव झा ने दिखाया अपना पोस्ट, बोले- ‘मैंने पहले ही स्टोरी डाली थी’

‘चोली के पीछे’ पर हुआ खूब बवाल, फिर बाल ठाकरे ने लगाई थी संजय-माधुरी के गाने की नैया पार, सुभाई घई का खुलासा

‘रोज का ड्रामा है’, 45 मिनट तक पार्किंग में फंसे रजत दलाल ने अपनी गाड़ी से दूसरी कार को मारी टक्कर, यूजर्स ने लिए मजे

समय रैना के ‘बिहारी जोक’ पर मनोज वाजपेयी ने दिया रिएक्शन, प्रवासी वाले कमेंट पर भी बोले एक्टर

यश की ‘टॉक्सिक’ के बॉक्स ऑफिस फ्लॉप होने पर राम गोपाल वर्मा ने कसा तंज? बोले- कोई छिपा हुआ मतलब नहीं है