
Basement Team Rise And Fall: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए प्रोमो में सारा और गौतम गुलाटी के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है। बहस के दौरान सारा अपना आपा खोती नजर आ रही हैं। उन्होंने गौतम को चुनौती देते हुए कहा कि वक्त आने पर वह उन्हें दिखाएंगी। इतना ही नहीं, सारा ने गुस्से में गौतम से कहा, ‘अगर मैंने शुरू किया ना, गौतम, तो तेरी गलती। मैं तुझे अकेले निगल लूंगी। ये मेरा वादा है तुझसे।’
प्रोमो में गौतम और सारा के बीच तीखी बहस सुनाई देती है। गौतम की बातों पर सारा नाराजगी जताती हैं और उन्हें डराने की कोशिश न करने की बात कहती हैं। वह कहती हैं कि वह किसी से डरने वाली नहीं हैं। इसके बाद सारा गौतम को चेतावनी देते हुए कहती हैं कि वक्त आने पर वह उन्हें जवाब देंगी।
बहस के दौरान पैर रखने को लेकर भी दोनों के बीच कहासुनी होती है। गौतम अपनी बात समझाने की कोशिश करते नजर आते हैं, जबकि सारा उन्हें चुप रहने के लिए कहती हैं। दोनों के बीच बढ़ती तकरार माहौल को और गरमा देती है।
प्रोमो के मुताबिक, इस टकराव में कायरा और बेसमेंट के बाकी सदस्य सारा के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। ऐसे में गौतम के सामने इस विवाद को संभालने की चुनौती दिखाई दे रही है। हालांकि, प्रोमो में दिखी बहस का आगे क्या असर होगा और घर में समीकरण किस तरह बदलेंगे, यह आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा।
‘राइज एंड फॉल 2’ के इस प्रोमो ने शो में सारा और गौतम के बीच टकराव को चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि दोनों के बीच यह विवाद आगे कितना बढ़ता है। रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम के बेसमेंट लौटने पर वहां मौजूद वर्कर्स ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने गौतम के डिमोशन को ‘कर्म’ बताया। इस घटनाक्रम के बाद शो में गौतम के रवैये और उनके गेम को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।