10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बंदर के हाथ में अदरक’, गौतम गुलाटी के एटीट्यूड पर राज के माता-पिता ने कही ये बात, पिछली जीत भूलने की दी सलाह

Rise and Fall 2 : ‘राइज एंड फॉल 2’ में गौतम गुलाटी के रवैये पर राज ग्रोवर की मां रश्मि ने तंज कसा। जानिए उन्होंने ‘बंदर के हाथ में अदरक’ क्यों कहा और शहजाद पूनावाला ने क्या फैसला लिया।
2 min read
Google source verification
Rise and Fall 2

राज के माता-पिता ने कही ऐसी बात (सोर्स: instagram- rashmigrover_in/@rubyycon_)

Gautam Gulati Controversy: ‘राइज एंड फॉल 2’ में गौतम गुलाटी के गेम को लेकर विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। शो के कंटेस्टेंट राज ग्रोवर की मां रश्मि ने गौतम के रवैये पर नाराजगी जताते हुए उन्हें अपनी पिछली जीत भूलकर मौजूदा मुकाबले पर ध्यान देने की सलाह दी है। उन्होंने गौतम पर तंज कसते हुए कहा, ‘बंदर के हाथ में अदरक मिल गई हो।’ राज के पिता महेश ग्रोवर ने भी गौतम के व्यवहार की आलोचना की है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में रश्मि गौतम के बेसमेंट से पेंटहाउस में जाने के बाद उनके रवैये पर सवाल उठाती नजर आईं। उन्होंने कहा कि शो में रूलर बनने का मतलब यह नहीं है कि कोई बाकी रूलर्स पर भी हुक्म चलाने लगे।

‘अभी भूल जाओ कि कितने शो जीतकर आए हो’

रश्मि ने गौतम को याद दिलाया कि ‘राइज एंड फॉल 2’ का मुकाबला अभी जारी है और यहां सभी कंटेस्टेंट एक ही गेम का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, "अभी तुम भूल जाओ कि तुम कितने शो जीत के आए हो। अभी फिलहाल जहां बाकी सारे रूलर्स हैं, तुम वही हो।"

गौतम के रवैये पर तंज कसते हुए रश्मि ने कहा, "जैसे बंदर के हाथ में अदरक मिल गई हो।" उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि गौतम इतनी अकड़ क्यों दिखा रहे हैं, जबकि उन्होंने अभी यह शो जीता ही नहीं है। रश्मि ने कहा कि गौतम यहां जीतने के इरादे से आए हैं, लेकिन अभी उन्हें मौजूदा गेम पर ध्यान देना चाहिए। उनके मुताबिक, पिछली उपलब्धियों के बजाय इस शो में अपने प्रदर्शन पर फोकस करना ज्यादा जरूरी है।

राज के पिता ने भी गौतम के व्यवहार पर उठाए सवाल

राज ग्रोवर के पिता महेश ग्रोवर ने भी गौतम के व्यवहार की आलोचना की। उनका कहना था कि गौतम खुद को दूसरे कंटेस्टेंट से बेहतर समझते हैं, जबकि इस शो में सभी बराबरी से मुकाबला कर रहे हैं।

वहीं, रश्मि ने निहारिका तिवारी की तारीफ की। उन्होंने राज ग्रोवर और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच गलतफहमी दूर करने में निहारिका की भूमिका को सकारात्मक बताया। राज के माता-पिता ने अपने बेटे के गेम पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह धीरे-धीरे शो को समझ रहा है और अच्छा खेल रहा है।

शहजाद पूनावाला ने गौतम को फिर भेजा बेसमेंट

‘राइज एंड फॉल 2’ के हालिया एपिसोड में शहजाद पूनावाला ने गौतम गुलाटी को एक बार फिर बेसमेंट में भेज दिया। इस फैसले से गौतम निराश नजर आए और उनके गुस्से की चर्चा हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक, गौतम के बेसमेंट लौटने पर वहां मौजूद वर्कर्स ने उनसे बात करने से इनकार कर दिया। उन्होंने गौतम के डिमोशन को ‘कर्म’ बताया। इस घटनाक्रम के बाद शो में गौतम के रवैये और उनके गेम को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग