मनोरंजन

‘कांतारा चैप्टर 1’ की अभिनेत्री के बिकिनी शूट ने उड़ाए होश, रुकमिणी वसंत का वीडियो हुआ लीक

Rukmini Vasanth Bikini Shoot: फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत का बिकिनी शूट इन दिनों चर्चाओं का विषय बन चुका है। एक्ट्रेस के शूट से लीक हुआ एक वीडियो इस वक्त काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

2 min read
May 23, 2026
Rukmini Vasanth Bikini Shoot (सोर्स- एक्स)

Rukmini Vasanth Bikini Shoot: साउथ सिनेमा की उभरती हुई अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं। अपनी दमदार एक्टिंग और सिंपल इमेज के लिए पहचान बनाने वाली रुक्मिणी अचानक एक वायरल वीडियो की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। इंटरनेट पर सामने आए कुछ क्लिप्स और तस्वीरों में अभिनेत्री को पूल के किनारे ग्लैमरस अंदाज में देखा गया, जिसके बाद फैंस के बीच हलचल मच गई।

ये भी पढ़ें

सौतेले भाई आर्य बब्बर के पैसों वाले बयान पर प्रतीक स्मिता पाटिल ने दिया जवाब? फ्लॉन्ट की अपनी लग्जरी कार

रुक्मिणी का बिकिनी अवतार

रुक्मिणी वसंत को अब तक ज्यादातर गंभीर और भावनात्मक किरदारों में देखा गया है। यही वजह है कि उनका ये नया अवतार लोगों को चौंका रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में अभिनेत्री हरे रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। पूल साइड पर शूट हो रहे इस वीडियो में कैमरे, लाइट्स और कई क्रू मेंबर्स भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा हो सकता है।

वीडियो को लेकर कुछ भी साफ नहीं

हालांकि अब तक ये साफ नहीं हो पाया है कि ये शूट किसी फिल्म, विज्ञापन या मैगजीन के लिए किया गया था। कुछ लोग इसे फिल्म प्रमोशन का हिस्सा बता रहे हैं तो कई यूजर्स का कहना है कि वीडियो AI की मदद से तैयार किया गया हो सकता है। अभिनेत्री या उनकी टीम की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रुक्मिणी का हॉट अंदाज देख लोग हुए हैरान

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही फैंस ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। किसी ने रुक्मिणी के ग्लैमरस लुक की तारीफ की तो कई लोग उनके बोल्ड अंदाज को देखकर हैरान रह गए। कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने लिखा कि उन्होंने पहली बार रुक्मिणी को इतने हॉट अंदाज में देखा है। वहीं कुछ लोगों ने इसे उनकी आने वाली फिल्मों की पब्लिसिटी स्ट्रेटेजी बताया।

'कांतारा-ड्रैगन' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस

रुक्मिणी वसंत पिछले कुछ समय से लगातार बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं। उनकी लोकप्रियता तब और बढ़ी जब उन्होंने अपनी फिल्मों में दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा था कि वो खुद को किसी एक तरह के किरदार तक सीमित नहीं रखना चाहतीं। उनके मुताबिक वो ऐसे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहती हैं जो लोगों के दिलों तक पहुंचें और लंबे समय तक याद रखे जाएं।

रुक्मिणी ने ये भी बताया था कि उनके लिए कहानी और किरदार सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। यही वजह है कि वह हर फिल्म को अलग नजरिए से चुनती हैं। अभिनेत्री ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा था कि उन्होंने कई बार खुद डायरेक्टर्स से संपर्क कर ऑडिशन मांगे थे।

रुक्मिणी वसंत का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रुक्मिणी वसंत जल्द ही सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘ड्रैगन’ को लेकर भी चर्चा में हैं। फैंस को उम्मीद है कि आने वाले समय में वह साउथ सिनेमा की सबसे बड़ी स्टार्स में शामिल हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें

पति मजहर खान के साथ टूट रही शादी पर जीनत अमान का बेबाक बयान, बोलीं- बस भागना चाहती थी, फिर किया शानदार कमबैक
Updated on:
23 May 2026 10:28 am
Published on:
23 May 2026 10:21 am
Also Read
View All
सौतेले भाई आर्य बब्बर के पैसों वाले बयान पर प्रतीक स्मिता पाटिल ने दिया जवाब? फ्लॉन्ट की अपनी लग्जरी कार

Cannes 2026 में 14 साल की आराध्या बच्चन ने मां ऐश्वर्या को भी छोड़ दिया पीछे, रेड गाउन में लूट ली सारी लाइमलाइट

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर रणदीप हुड्डा ने बोला हमला, बोले- लोगों का इगो कांच की तरह, गुस्सैल स्वभाव पर भी की बात

पंजाब सीएम भगवंत मान के आवारा कुत्तों को हटाने के निर्देश पर भड़के अभिनेता सोनू सूद, बोले- हमे इस ऑर्डर को रुकवाना है

‘जब पैसे चाहिए तो पिता याद आते हैं’, सौतेले भाई प्रतीक स्मिता पाटिल और उनकी पत्नी संग उलझे रिश्ते पर आर्य बब्बर ने दिया बड़ा बयान