मनोरंजन

‘भेड़िया नंबर वन’, समय रैना ने वरुण धवन की ऐसे ली चुटकी, ‘टेढ़ी हंसी’ वाला VIDEO देख हंस पड़े फैंस, बोले- इसको क्यों बुलाया

Varun Dhawan Indias Got Latent: समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 की वायरल क्लिप में वरुण धवन नजर आए। समय ने एक्टर को रोस्ट किया और उनकी ‘टेढ़ी हंसी’ पर भी मजाक किया।
2 min read
Sep 04, 2026
Varun Dhawan Indias Got Latent
Instagram-makeitbharat)

Samay Raina Roast Varun Dhawan: समय रैना के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्लिप में अभिनेता वरुण धवन शो में नजर आ रहे हैं, जहां समय रैना उनके साथ जमकर मजाक करते दिखाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान दोनों के बीच ऐसी नोकझोंक हुई कि वीडियो ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया और यूजर्स ने काफी अतरंगी कमेंट्स भी किए है।

समय रैना ने वरुण धवन को किया रोस्ट

वायरल क्लिप में वरुण धवन और समय रैना के बीच मजेदार बातचीत देखने को मिलती है। वरुण शो में कुछ करने की बात कहते हैं, जिस पर समय उन्हें अलग-अलग अंदाज में रोस्ट करते हैं।

इस दौरान समय ने वरुण को ‘भेड़िया नंबर वन’ कहकर उनकी फिल्म का जिक्र किया। इसके बाद दोनों के बीच कुश्ती और जानवरों की एक्टिंग करने को लेकर भी मजाक चलता है। समय ने वरुण को एक जानवर की तरह एक्ट करने के लिए कहा, जिस पर वरुण ‘पिकॉक’ यानी मोर बनने की बात कहते हैं। बदा कि, क्लिप में बातचीत के दौरान समय का अंदाज काफी बेबाक नजर आता है। हालांकि, वायरल हो रही फुटेज को लेकर दर्शक आने वाले पूरे एपिसोड को देखने के लिए उत्सुक हैं।

वरुण की ‘टेढ़ी हंसी’ पर भी मजाक

वीडियो में समय रैना वरुण धवन की एक्टिंग और उनके एक्सप्रेशन को लेकर भी चुटकी लेते दिखाई देते हैं। खास तौर पर वरुण की ‘टेढ़ी हंसी’ का मजाक उड़ाया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

एक यूजर ने कमेंट किया, “प्लीज मिस्टरबीस्ट, मुझे एक मौका दो।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “समय नहीं सुधरेगा।” एक अन्य यूजर ने वरुण के एक्सप्रेशन पर तंज कसते हुए लिखा, “एक ही एक्सप्रेशन को इतनी मूवीज तक कैरी करना भी कंसिस्टेंसी है भाई।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “प्लीज यार, इस वरुण को क्यों बुलाया, अब स्किप करना पड़ेगा ये एपिसोड।”

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 की हो रही चर्चा

समय रैना का ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पिछले विवाद के बाद अब सीजन 2 के साथ वापसी कर चुका है। शो के नए एपिसोड यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए जा रहे हैं।

वरुण धवन की मौजूदगी वाली यह क्लिप सामने आने के बाद अब दर्शकों की नजर पूरे एपिसोड पर है। वायरल वीडियो में दिख रही बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

Updated on:
04 Sept 2026 01:12 pm
Published on:
04 Sept 2026 01:08 pm