
Jhoome Jo Pathaan : बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मच अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में है। बीते दिनों ही फिल्म का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' (Jhoome Jo Pathaan) रिलीज हुआ है। जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया है। शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का लेटेस्ट सॉन्ग 'झूमे जो पठान' यूट्यूब पर तो ट्रेंड कर ही रहा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल भी हो रहा है। यही कारण है कि गाने ने महज 24 घंटे के भीतर 19 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगर व्यूज मिलने की यही रफ्तार रही तो ये गाना बेशर्म रंग का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
बता दें कि 'झूमे जो पठान' गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है। जैसा कि उम्मीद की जा रही थी कि शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' के गाने 'गेरुआ' और 'जब हेरी मेट सेजल' के गाने 'हवाएं' के बाद अरिजीत सिंह की आवाज में पठान का यह गाना 'झूमे जो पठान' भी हिट साबित होगा तो बता दें कि ऐसा ही हुआ है। गाना रिलीज होने के बाद से ही ट्रेंडिंग पर है।
गौरतलब है कि फिल्म 'पठान' से शाहरुख खान चार साल बाद फिल्मी पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा वह काफी साल के बाद दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। शाहरुख खान अपनी नई फिल्म 'पठान' में एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके लंबे बालों के साथ-साथ सिक्स पैक एब्स भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। वहीं, फिल्म के गाने 'झूमे जो पठान' को खूबसूरती के साथ शूट किया गया है। गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि इससे पहले फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' (Besharam Rang) रिलीज हुआ था। इस गाने में दीपिका पादुकोण का लुक काफी बोल्ड और सिजलिंग था। उन्होंने गाने में बिकिनी पहनी हुई है। उनकी आरेंज बिकिनी को लेकर काफी बवाल भी मचा हुआ है। लेकिन इन सब के बीच फिल्म का नया गाना 'झूमे जो पठान' ने आते ही सभी के मुंह पर ताला जड़ दिया है। पठान फिल्म की बात करें तो शाहरुख और दीपिका की यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।