Besharam Rang Song : दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर ट्विटर पर 'बायकॉट पठान' (#BoycottPathaan) ट्रेंड करा रहे हैं। साथ ही गाने 'बेशरम रंग' (Besharam Rang Song) में दीपिका पादुकोण के लुक्स पर भी सवाल उठा रहे हैं।
Shah Rukh Khan : शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan) पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का सॉन्ग 'बेशरम रंग' (Besharam Rang Song) रिलीज किया गया है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्टारर इस सॉन्ग ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी। गाने में जिस तरह से दीपिका ने बोल्डनेस का तड़का लगाया है, उसे देखकर चारों तरफ इसकी चर्चा हो रही है। इन सब के बीच फिल्म को बायकॉट करने का ट्रेंड सोशल मीडिया पर चल गया है। ट्विटर पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैन्स 'बायकॉट पठान' (#BoycottPathaan) ट्रेंड करा रहे हैं। साथ ही गाने में दीपिका पादुकोण के लुक्स पर भी सवाल उठा रहे हैं।
बता दें कि किंग खान की फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशरम रंग' (Besharam Rang Song) रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। इसके बाद से ही कई यूजर्स फिल्म 'पठान' (Pathaan) को बायकॉट करने की मांग करने लगे हैं। साथ ही गाने में दीपिका पादुकोण के लुक्स पर भी सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स गाने की जमकर बुराई भी कर रहे हैं। दरअसल, गाने में दिखाए गए सीन्स और आउटफिट काफी बोल्ड हैं। जिसे लेकर यूजर्स गाने के लीड एक्टर्स शाहरुख और दीपिका को भी खरी-खोटी सुना रहे हैं। इतना ही नहीं वह शाहरुख की पुरानी वीडियोज निकालकर उनकी तगड़ी आलोचना कर रहे हैं। साथ ही उनके तीर्थ स्थल जाने पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
जाहिर है कि हाल ही में शाहरुख खान आधी रात में माता वैष्णों देवी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे थे। जहां से उनकी वीडियो और माथे पर टीका लगाए हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। ऐसे में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस में पठान को लेकर काफी नाराजगी है। कुछ यूजर्स ने बेशरम रंग गाने में दीपिका के बिकिनी लुक्स पर भी भद्दे कमेंट्स किए हैं। एक ने लिखा- 'बेशर्म लोग अब यह पारिवारिक सिनेमा नहीं रह गया है। चलो मान लेते हैं कि पहले हफ्ते खान के चमचे सिनेमा घर जाएंगे। लेकिन दूसरे हफ्ते कौन बचाएगा पठान को?'
कुछ यूजर्स ने गाने को लेकर लिखा है, अत्यंत ही वाहियात है ये सभी looks और जिस तरह से महिला को नग्न करके इस चलचित्र में दिखाया जा रहा है इससे ये लोग एक संदेश साफ-साफ देना चाहते ह की बॉलीवुड का सिर्फ एक ही उद्देश्य ह की भारत और उसकी मर्यादा को खत्म करना। एक यूजर ने लिखा, वहीं दूसरे यूजर ने आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा' और शाहरुख खान के 'पठान' का पोस्टर शेयर कर लिखा 'एक का घमंड टूट चुका है और एक का तोड़ना बाकी है।'