मनोरंजन

‘किसी मंत्री के इस्तीफे से ज्यादा देश को आपकी जरूरत है’, हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा ने सोनम वांगचुक से की भावुक अपील

Surendra Sharma on Sonam Wangchuk Hunger Strike: हास्य कवी सुरेंद्र शर्मा ने एक वीडियो सन्देश के जरिए सोनम वांगचुक से आमरण अनशन को खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को उनके नेतृत्व की जरूरत है।
2 min read
Jul 17, 2026
Surendra Sharma on Sonam Wangchuk
सुरेंद्र शर्मा की सोनम वांगचुक से की अपील। (फोटो सोर्स: youtube- Surender Sharma and X- @Krishnahinduu)

Surendra Sharma on Sonam Wangchuk: सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (Cockroach Janata Party) के साथ पिछले 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अब उनकी तबियत बिगड़ रही है। ऐसे में कई सेलेब्स, टीवी और फिल्म एक्टर्स उनसे इस भूख हड़ताल को खत्म करने की अपील कर रहे हैं।

अब इस पर देश के जाने-माने हास्य कवि और कॉमेडियन सुरेंद्र शर्मा ने सोनम वांगचुक से आमरण अनशन समाप्त करने की भावुक अपील की है। इस अपील में उन्होंने कहा कि हमारे देश को किसी मंत्री के इस्तीफे से ज्यादा सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति और नेतृत्व की जरूरत है, जो आज करोड़ों युवाओं की आवाज बन चुके हैं।

सोनम वांगचुक से सुरेंद्र शर्मा ने की इमोशनल अपील

सुरेंद्र शर्मा ने अपने वीडियो मेसेज में कहा कि वो खुद को इस देश का एक छोटा-सा नागरिक मानते हैं, लेकिन एक नागरिक होने के नाते सोनम वांगचुक से एक विनम्र आग्रह करना चाहते हैं। इसके आगे उन्होंने कहा अगर उनकी बात अच्छी लगे तो उसे मान लें।

इसके आगे कवि ने कहा, उन्होंने कहा कि संविधान के चारों पिलर्स की मौजूदा स्थिति चिंताजनक है। उनके मुताबिक, हालात ऐसे हो गए हैं कि न कोई देखना चाहता है, न सुनना चाहता है और न ही बोलना चाहता है। इस वक्त में किसी एक मंत्री के इस्तीफे के लिए अपनी जान जोखिम में डालना सही नहीं है।

सुरेंद्र शर्मा ने कहा, "आप किसी मंत्री के इस्तीफे के लिए अपनी इस भूख हड़ताल को त्याग दीजिए। देश को आपकी जिंदगी की जरूरत है। आपका जीवन किसी एक पद या व्यक्ति से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। आप करोड़ों युवाओं की आवाज हैं।'

देश के युवाओं को आपकी जरूरत है

उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में किसी एक व्यक्ति के आने या जाने से बहुत बड़ा बदलाव नहीं आता, लेकिन सोनम वांगचुक जैसे व्यक्ति को अगर कुछ हो गया तो करोड़ों युवाओं की उम्मीद टूट जाएगी। उनके अनुसार, आज के समय में सोनम वांगचुक उन चुनिंदा लोगों में हैं, जो देशभर के युवाओं को एकजुट करने की क्षमता रखते हैं।

सोनम वांगचुक को दोबारा विचार करना चाहिए

सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि सोनम वांगचुक को अपने अनशन पर दोबारा विचार करना चाहिए और इसे समाप्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के लाखों-करोड़ों युवा उनके साथ खड़े हैं और उनसे प्रेरणा लेते हैं। सुरेंद्र शर्मा ने भावुक होते हुए ये भी कहा, "किसी की मत सुनो, सिर्फ देश की सुनो। देश आपका स्वागत करने के लिए तैयार है। उठिए और अपना अनशन तोड़ दीजिए। इस देश के करोड़ों युवा आपकी राह देख रहे हैं।"

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल

जानकारी के लिए बता दें कि CJP जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है और NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। सोनम 28 जून को इस प्रोटेस्ट में शामिल हुए और तब से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। बात दें कि आने वाली 20 जुलाई को संगठन ने संसद तक मार्च करने की घोषणा की है।

Updated on:
17 Jul 2026 03:26 pm
Published on:
17 Jul 2026 02:29 pm