मनोरंजन

‘जहां है वहीं का मजा लेते हैं’, नैना तलवार के इस सीन पर फिदा हुए फैंस, ‘YJHD’ क्लिप ने मचाई हलचल

Deepika Padukone Naina Talwa: द एकेडमी ने 'ये जवानी है दीवानी' का नैना तलवार और बनी वाला खास सीन शेयर किया है। क्लिप पर फैंस ने फिल्म के लिए जमकर प्यार जताया।
2 min read
Aug 30, 2026
Yeh Jawaani Hai Deewani
नैना तलवार के इस सीन पर फिदा हुए फैंस (सोर्स: Instagram-theacademy)

YJHD Fans Reaction: दीपिका पादुकोण का किरदार नैना तलवार आज भी फैंस के दिलों में खास जगह रखता है। अब 'ये जवानी है दीवानी' के इसी यादगार किरदार को द एकेडमी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर याद किया है। एकेडमी ने फिल्म का वो खास सीन शेयर किया, जिसमें नैना तलवार, बनी को जिंदगी के उस पल को जीने की सीख देती नजर आती हैं जो उनके सामने है।

एकेडमी ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "नैना की तरफ से एक रिमाइंडर कि जो आपके सामने है, उसका आनंद लें।" पोस्ट सामने आते ही 'ये जवानी है दीवानी' के फैंस एक बार फिर फिल्म की यादों में खो गए और कमेंट सेक्शन में अपना प्यार बरसाने लगे।

नैना और बनी (रणवीर कपूर) का वो यादगार सीन हुआ वायरल

शेयर किए गए क्लिप में अयान मुखर्जी की फिल्म का उदयपुर वाला सीन है। अदिति की शादी से पहले सनसेट के दौरान नैना और बनी के बीच एक भावुक पल देखने को मिलता है।

इस सीन में नैना, बनी की जिंदगी और उसके लगातार आगे बढ़ने की चाह को समझते हुए उसे मौजूदा पल को महसूस करने और उसमें खुशियां तलाशने की सीख देती है। फिल्म में ये पल दोनों किरदारों के रिश्ते के लिए भी काफी अहम है।

एकेडमी के पोस्ट पर फैंस ने लुटाया प्यार

'ये जवानी है दीवानी' के इस सीन को एकेडमी के सोशल मीडिया अकाउंट पर जगह मिलने के बाद फैंस काफी खुश नजर आए। पोस्ट पर नेटफ्लिक्स इंडिया और धर्मा प्रोडक्शंस जैसे अकाउंट्स की भी एंगेजमेंट देखने को मिली।

एक फैन ने लिखा, "ये फिल्म हमेशा मेरे दिल में रहेगी।" वहीं, दूसरे फैन ने कहा कि उन्होंने हजारों फिल्में देखी हैं, लेकिन 'ये जवानी है दीवानी' उनके लिए हमेशा अलग रहेगी और वो इसे साल में कम से कम एक बार जरूर देखते हैं। एक अन्य फैन ने मजेदार अंदाज में लिखा, "ठीक है, मैं YJHD फिर से देखूंगा!"

2013 में रिलीज हुई थी 'ये जवानी है दीवानी'

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ये जवानी है दीवानी' साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि कोचलिन अहम भूमिकाओं में थे। बता दें, कहानी चार दोस्तों के रिश्तों, सपनों, महत्वाकांक्षाओं और प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है। हिमालय की ट्रेकिंग से शुरू होकर उदयपुर की शादी तक पहुंचने वाली कहानी में नैना और बनी का रिश्ता दर्शकों को खासा पसंद आया था।

फिल्म का गाना भी इसकी बड़ी खासियत रहा। प्रीतम के गाने 'बदतमीज दिल', 'बलम पिचकारी', 'कबीरा' और 'सुभानअल्लाह' आज भी लोगों की प्लेलिस्ट और सेलिब्रेशन का हिस्सा बने हुए हैं।

Updated on:
30 Aug 2026 06:23 pm
Published on:
30 Aug 2026 06:20 pm
Also Read
View All
अगर तुम्हारा यही रवैया रहा, तो तुम इस इंडस्ट्री में टिक नहीं पाओगी- प्रभास की को-एक्ट्रेस नमिता ने सालों बाद खोला राज

‘जिनकी शेर सवारी है, हमारी रक्षक हैं वो’, ‘वन’ में डर के साथ दिखेगी आस्था, बड़े पर्दे पर पहली बार दिखेगा छठ महापर्व

‘काश मैंने पहले Egg Freeze करवा लिए होते’, भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने मां बनने को लेकर की खुलकर बात

बर्थडे सेलिब्रेशन छोड़ नेपाल बाढ़ संकट में मदद को आगे आए गुरु रंधावा, फैंस बोले- ‘नेपाल की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद’

‘मुस्लिम किरदार में थे सनी इसलिए नहीं चली बटवारा 1947’, शबाना आजमी की बात पर राजकुमार संतोषी का पलटवार