मनोरंजन

क्लाइमैक्स देख हो जाएंगे पागल! YouTube की इस रोमांटिक फिल्म ने ‘Saaiyara’ को भी छोड़ा पीछे

Romantic Movie: YouTube पर एक ऐसी रोमांटिक फिल्म मौजूद है जिसका क्लाइमैक्स इतना जबरदस्त है कि आप इसे देख दंग रह जाएंगे, ये फिल्म आजकल खूब पसंद की जा रही है…
2 min read
• •
Aug 28, 2025
क्लाइमैक्स देख हो जाएंगे पागल! YouTube की इस रोमांटिक फिल्म ने 'Saaiyara' को भी छोड़ा पीछे
'दिया' का पोस्टर( फोटो सोर्स: X)

Watching The Climax: बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है, लेकिन क्या आपको पता है कि YouTube पर एक ऐसी फिल्म मौजूद है जो 'सैयारा' को भी टक्कर दे सकती है? अगर आपको रोमांटिक फिल्में पसंद हैं, तो ये फिल्म आपके दिल को छू लेगी और इसका क्लाइमैक्स आपके होश उड़ा देगा। हम बात कर रहे हैं साउथ इंडियन फिल्म 'दिया' की।

YouTube की रोमांटिक फिल्म

'दिया' की कहानी हीरोइन दिया (खुशी रवि) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक शांत स्वभाव की लड़की है। फिल्म की शुरुआत में दिखाया जाता है कि दिया रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है। फिर कहानी फ्लैशबैक में जाती है, जहां दिया कॉलेज में अपने क्रश रोहित (दीक्षित शेट्टी) को छुप-छुपकर देखती है। वह हर रोज रोहित को अपनी पसंद बताने के बारे में सोचती है, लेकिन अपने शांत स्वभाव के कारण कह नहीं पाती।

फिल्म की कहानी

एक दिन उसे पता चलता है कि रोहित कॉलेज छोड़कर चला गया है। इसके साथ ही तीन साल बाद दिया को फिर से रोहित दिखाई देता है। इस बार रोहित खुद दिया से बात करता है और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल जाती है। दोनों के परिवार शादी की डेट भी फिक्स कर देते हैं, लेकिन तभी एक एक्सीडेंट होता है, जिसमें दिया बच जाती है और रोहित की मौत हो जाती है। रोहित की मौत के बाद दिया रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के लिए जाती है। फिर उसकी जिंदगी में आदी (पृथ्वी कंबार) आता है। फिल्म की कहानी बहुत ही शानदार है।

अगर आप इस फिल्म को YouTube पर Netrix Music नाम के चैनल पर देख सकते हैं। 'दिया' एक कन्नड़ मूवी है, जिसे आप हिन्दी में भी देख सकते है। जो 2020 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को अब तक 25.5 मिलियन बार देखा जा चुका है। ये एक बेहतरीन रोमांटिक फिल्म हैं।

Updated on:
28 Aug 2025 04:59 pm
Published on:
28 Aug 2025 04:59 pm
Also Read
View All
‘कृति सेनन के आउटफिट जितना गुस्सा भी नहीं’, बिहार कांड के बीच एबिगेल पांडे ने उठाए लोगों की चुप्पी पर सवाल

डॉग Mau की डेथ पर गौरव तनेजा ने PETA और मेनका गांधी को दी चुनौती, बोले- ‘सबूत हैं तो कानूनी कार्रवाई करें’

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर की अगली फिल्म में काम करने वाले थे मुश्ताक खान, निधन पर विशाल चतुर्वेदी बोले- अपने पीछे विरासत छोड़ गए

‘आप सच में सबसे अच्छे होस्ट हैं’, रोहित शेट्टी के लिए रुहानिका धवन का इमोशनल पोस्ट, बोलीं- ‘एक दिल है सर’

‘ढिंचैक पूजा की खिताब कोई और ले चुका है’, प्रीतम सिंह ने रीति तिवारी की गायकी पर यूं उड़ाया मजाक