परीक्षा

SSC CGL Tier 1 Exam Pattern: परीक्षा में इन विषयों से पूछे जाएंगे सवाल

SSC CGL Tier 1 Exam में सामान्‍य बुद्धिमत्‍ता और रीजनिंग, सामान्‍य अवेयरनेस, अंग्रेजी कांप्रीहेंशन और क्वांटेटिव एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे

2 min read
Sep 26, 2018
SSC CGL Tier 1 Exam Pattern: परीक्षा में इन विषयों से पूछे जाएंगे सवाल

स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (SSC) जल्द ही कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2018 (CGL Exam 2018) का आयोजन करने वाला है। कुछ दिन पहले ही एसएससी ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स में इंस्पेक्टर के पद के लिए अधिकतम आयु 30 साल कर दी थी। परीक्षा की डेट को लेकर अभी फाइनल निर्णय नहीं हुआ है लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि SSC CGL Tier 1 Exam Date की घोषणा अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में की जा सकती हैं।

लेकिन क्या आपको इस परीक्षा के सिलेबस और पैटर्न के बारे में कोई जानकारी है अगर नहीं तो आज हम आपको बताते है इसके SSC CGL Syllabus के बारें में—

ये भी पढ़ें

रेलवे में निकली Technical Associate के पदों पर भर्ती, आवेदन का आज आखरी मौका


सामान्‍य बुद्धिमत्‍ता और रीजनिंग
SSC CGL Tier 1 Exam में सामान्‍य बुद्धिमत्‍ता और रीजनिंग से पेपर कटिंग और फोल्‍डिंग, सामान्‍य मानसिक क्षमता, वर्णमाला टेस्‍ट, अंकगणितीय रीजनिंग, रक्‍त सम्‍बन्‍ध, वर्गीकरण, दूरी दिशा निर्देश, तार्किक वेन डायग्राम, श्रेणी, चित्र गठन और विश्‍लेषण, आंकड़े गिनती आदि टॉपिक्स से जुड़े प्रश्न आएंगे।

सामान्‍य अवेयरनेस
इसके अलावा सामान्‍य अवेयरनेस से इंटरनेशनल अफेयर्स, नेशनल अफेयर्स, भारत का भूगोल, अर्थशास्‍त्र, विश्‍व का भूगोल, भारत का इतिहास, भारतीय राजनीति और संविधान, महत्‍वपूर्ण तिथियां, सम्‍मान और पुरस्‍कार और कम्‍प्‍यूटर आदि टॉपिक्स से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।

अंग्रेजी कांप्रीहेंशन
सीजीएल टायर 1 एग्जाम में अंग्रेजी से निम्न टॉपिक्स पर सवाल पूछे जाएंगे। वाक्‍यांशों के लिये एक शब्‍द, रिक्‍त स्‍थान,स्‍पॉटिंग ऍरर, मुहावरे और लोकोक्‍तियां, पैसेज, आदि।

क्वांटेटिव एप्टीट्यूड
क्वांटेटिव एप्टीट्यूड से अंग्रेजी कांप्रीहेंशन, उन्‍नत गणित, क्षेत्रमिति, औसत, साझेदारी, एलसीएम और एचसीएफ, लाभ, हानि और छूट, अनुपात और समानुपात और चाल, समय और दूरी आदि टॉपिक्स से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।


SSC CGL Exam Pattern
SSC CGL Tier 1 Exam Pattern की बात करें तो यह परीक्षा कुल 200 नंबर की होगी और इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 25 सवाल जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, 25 सवाल क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, 25 सवाल जनरल इंग्लिश और इतने ही सवाल जनरल अवेयरनेस विषय से पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न 2 नंबर के होंगे।

ये भी पढ़ें

UPPSC Medical Officr Admit Card 2018 हुए जारी, यहां से करें डाउनलोड
Published on:
26 Sept 2018 02:28 pm
Also Read
View All