परीक्षा

RAS Pre Exam 2024: आरएएस प्री. परीक्षा के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड

राज्य में 2048 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में ओएमआर शीट में पांचवां विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 30 Jan 2025, 9:58 AM IST
RPSC
RPSC : फोटो पत्रिका

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में आरएएस प्री.परीक्षा-2024 की तैयारी जारी है। आयोग ने गुरुवार को अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए।सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि आरएएस प्री. परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी को दोपहर 12 से 3 बजे तक किया जाएगा। इसमें राज्य सेवा के 346 और अधीनस्थ सेवा के 387 (कुल 733) पद शामिल होंगे। राज्य में 2048 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में ओएमआर शीट में पांचवां विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

यों कर सकेंगे डाउनलोड

वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर प्रवेश पत्र अपलोड किए गए हैं। अभ्यर्थी आवेदन-पत्र क्रमांक, जन्मतिथि प्रविष्ठ कर इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। एसएसओ पोर्टल सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी एसएसओ पोर्टल से ले सकेंगे।

यों चलेगी परीक्षा

परीक्षा की शुरुआत से 60 मिनट पहले मिलेगा केंद्रों में प्रवेशकेंद्रों पर मेटल डिटेक्टर से होगी जांच

100 मीटर क्षेत्र में साइबर कैफे एवं ई-मित्र कियोस्क बंदकेंद्रों पर मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक उपकरण वर्जित

स्टाफ-पुलिसकर्मी के मोबाइल पर भी पाबंदीमूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) लाना होगा जरूरीस्पष्ट फोटो नहीं होने पर मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंसप्रवेश पत्र में होंगे क्यूआर कोड

ऑनलाइन फॉर्म की तर्ज पर परीक्षा केंद्रों पर भी लिया जाएगा थम्ब इंप्रेशन

रहेगी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा

सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2024 के लिए सम्भागीय सहित जिला मुख्यालयों पर 2 हजार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को घड़ी, मोजे, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंड बैग, हेयर पिन, गंडा-ताबीज, कैप/हैट, स्कार्फ, मफलर और अन्य सामान ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।

मुख्य सचिव-डीजीपी को पत्र

आयोग ने परीक्षा संचालन को लेकर मुख्य सचिव सुधांश पंत और डीजीपी उत्कल रंजन साहू को पत्र भेजा है। परीक्षा के लिए सभी जिला कलक्टर, एसपी की वीसी होगी। इसमें केंद्रों पर पेपर सुरक्षा, पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था, मेटल डिटेक्टर से जांच, ड्यूटी देने वाले स्टाफ के निर्देश सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा होगी।

लेना होगा का हस्तलेख का नमूना

प्रवेश पत्र पर अभ्यर्थी का अंग्रेजी एवं हिन्दी में हस्तलेख का नमूना लेना होगा। अभ्यर्थियों एवं कार्मिकों की एचएचएमडी अथवा डीएफएमडी के माध्यम से फ्रिस्किंग की जाएगी। प्रत्येक केन्द्र पर 2-2 वीडियोग्राफर लगाए जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्रवेश सत्यापन प्रपत्र, मूल आधार कार्ड एवं जांच के बाद दिया जाएगा। प्रवेश पत्र एवं उपस्थिति पत्र में फोटो तथा हस्ताक्षर में भिन्नता होने पर केन्द्राधीक्षक रिपोर्ट देंगे। अभ्यर्थी के अंगूठे का निशान एवं हस्तलेख का नमूना प्रवेश पत्र पर लेना हागा। परीक्षा समाप्ति से पूर्व किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं मिलेगी।

राज्य सेवा के पद (आयोग के अनुसार)

आरएएस-28, आरपीएस-50, लेखा सेवा-109, उद्योग सेवा-2, सहकारी सेवा-12, परिवहन सेवा-2, बीमा सेवा-3, वाणिज्यिक कर सेवा-59 , खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा-7, राज्य कृषि सेवा-16, श्रम कल्याण सेवा-2,समेकित बाल विकास सेवाएं-13, ग्रामीण विकास सेवा-40, नियोजन सेवा-3, श्रम कल्याण सेवा-2 (कुल 346)

अधीनस्थ सेवा के पद

देवस्थान अधीनस्थ सेवा (एनएसए)-11, देवस्थान अधीनस्थ सेवा (एसए)-2, सहकारिता अधीनस्थ सेवा(एनएसए) -41, सहकारिता अधीनस्थ सेवा (एसए)2, राज. तहसीलदार सेवा (एनएसए) 166, तहसीलदार सेवा (एसए) 12, राज. खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (एनएसए) 17, खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (एसए)- 1, राज.समेकित बाल विकास सेवा(एनएसए) 4, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) एनएसए 1, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) एनएसए 42, राज. सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी)एसए-8, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी)एनएसए-14, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी)एसए-3, राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (एनएसए) 8, राजस्थान कृषि सेवा ( विपणन अधिकारी)-55 (कुल 387)

Updated on:
30 Jan 2025, 9:58 AM IST
Published on: