परीक्षा

SSC CGL 2018 Tier 1 Exam: जाने कब जारी होंगे एडमिट कार्ड और किस दिन होगी परीक्षा

जानकारी के अनुसार SSC CGL Tier 1 Exam Date की घोषणा अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में की जा सकती हैं।

less than 1 minute read
Sep 26, 2018
SSC CGL 2018 Tier 1 Exam
SSC CGL 2018 Tier 1 Exam: जाने कब जारी होंगे एडमिट कार्ड और किस दिन होगी परीक्षा

SSC CGL 2018 Tier 1 Exam: स्टाफ सिलेक्शन कमिशन (SSC) जल्द ही कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2018 (CGL Exam 2018) का आयोजन करने वाला है। हालांकि अभी तक आयोग की ओर से परीक्षा की तिथि की घोषणा नहीं की गई है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार SSC CGL Tier 1 Exam Date की घोषणा अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में की जा सकती हैं। यह जानकारी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाएगी जाएगी।

बात करें SSC CGL Tier 1 Admit Card की तो इस परीक्षा के प्रवेश निर्धारित Exam Date के 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थी कर्मचारी चयन आयोग की आॅफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। आपको बता दें SSC CGL Tier 1 Exam पहले 25 जुलाई को आयोजित होने वाली थी लेकिन किन्हीं कारणों से इसे कैंसिल कर दिया गया था।

Published on:
26 Sept 2018 06:40 pm