Exclusive

तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप में टक्कर, स्टेयरिंग में फंसा चालक

सिकोसा में तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप में आमने-सामने से टक्कर हो गया। जिससे पिकअप के परखच्चे उड़ गए। चालक केबिन में स्टेयरिंग में फंस गया था जिसे कटर मशीन से काटकर बाहर निकाला गया।
2 min read
सिकोसा में तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप में आमने-सामने से टक्कर हो गया। जिससे पिकअप के परखच्चे उड़ गए। चालक केबिन में स्टेयरिंग में फंस गया था जिसे कटर मशीन से काटकर बाहर निकाला गया।

Road Accidenr News : बालोद जिले के ग्राम सिकोसा में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। दोपहर ढाई बजे बालोद-रायपुर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिकअप वाहन के आगे का हिस्से के परखच्चे उड़ गए और चालक केबिन में स्टेयरिंग के बीच फंस गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

पिकअप चालक रायपुर निवासी

पिकअप चालक की पहचान दीपक बारले, निवासी रायपुर के रूप में हुई है। वह पिकअप में अकेला था और सामान लेकर रायपुर से बालोद की ओर आ रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने बताया कि घायल चालक का पैर और शरीर स्टेयरिंग और इंजन के बीच फंस गया था। उसे निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद गैस कटर मंगाकर पिकअप के केबिन को काटा गया, तब चालक को बाहर निकाला जा सका। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही ले पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें :

घटनास्थल पर लगा जाम

बालोद-रायपुर मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। सड़क पर बिखरे पड़े वाहन के टुकड़ों और भीड़ के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा। गुंडरदेही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रविशंकर पांडेय ने बताया कि घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश की जा रही है।

थम नहीं रहे सड़क हादसे

जिले में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस लगातार जागरूकता अभियान, हेलमेट और सीट बेल्ट चेकिंग अभियान चलाने के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाना और मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग हादसों की मुख्य वजह बन रही है। अगस्त में जिले में कुल 38 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 17 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए।

यह भी पढ़ें :

अगस्त में 14 लाख से अधिक का जुर्माना

यातायात विभाग और जिले के 14 थानों की संयुक्त कार्रवाई के बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। यातायात शाखा के अनुसार अगस्त में कुल 1,464 सीएफ प्रकरण दर्ज कर 7 लाख 1 हजार 200 रुपए समन शुल्क वसूला गया। वहीं 2475 प्रकरणों को न्यायालय में पेश कर चालकों पर 7 लाख 68 हजार 100 रुपए का अर्थदंड लगाया गया। इस प्रकार कुल 3939 मामलों में पुलिस और कोर्ट के जरिए 14 लाख 69 हजार 300 रुपए वाहन चालकों से वसूले गए।