फरीदकोट

कोरोना से लड़ने के लिए सरकार ने लॉन्च किया स्पेशल दूध

कोरोनावायरस के खि़लाफ जंग में तंदुरुस्त रहने और अपनी रोग प्रतिरोधक शक्ति (इम्युनटी) को बढ़ाने का वैकल्पिकः कैप्टन अमरिन्दर सिंह
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jul 2020, 11:59 AM IST
Captain amarinder singh
Captain amarinder singh

चण्डीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कोविड -19 महामारी के चलते बीमारियों से लडऩे के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मिल्कफैड द्वारा तैयार एक पौष्टिक ड्रिंक ‘वेरका हल्दी दूध ’ लांच किया। मुख्यमंत्री ने हल्दी के औषधीय गुणों से भरपूर इस उत्पाद को लांच करने का यह उपयुक्त समय बताया है। मुख्यमंत्री ने उम्मीद की कि वेरका हल्दी दूध जल्दी ही उपभोक्ताओं में ज़्यादा पसंद किये जाने वाले पेयजल के तौर पर उभरेगा जो अब कोरोनावायरस के खि़लाफ जंग में तंदुरुस्त रहने और अपनी रोग प्रतिरोधक शक्ति (इम्युनटी) को बढ़ाने के लिए वैकल्पिक ढंग ढूँढ रहे हैं।

विलक्षण हल्दी फार्मूले का प्रयोग

इस मौके पर सहकारिता मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने कहा कि वेरका हल्दी दूध एक विलक्षण हल्दी फार्मूले का प्रयोग करके तैयार किया गया था, जिसको बायोटेक्नालोजी विभाग, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के द्वारा विकसित और पेटैंट किया गया है। उन्होंने कहा कि यह आम हल्दी की अपेक्षा मानवीय शरीर की हज़म करने की शक्ति को 10 गुणा बढ़ाता है। स. रंधावा ने कहा कि दूध में पूरी तरह घुलनशील होने के कारण इस फार्मूले ने उत्पाद को एक सुचारु बनावट दी है। वेरका ने इस स्वादिष्ट, सेहतमंद और इम्युनटी को बढ़ाने वाले ड्रिंक जिसमें करकूमिनऔडस और नान -करकुमिनोइडज़ जैसे टूरमेरोनज़ दोनों के लाभ हैं, को तैयार करने के लिए 50 सालों से अधिक समय की अपनी महारत, ज्ञान और तजुर्बो का प्रयोग किया है।

परचून की दुकानों पर भी मिलेगा

वेरका हल्दी दूध मिशन फतेह के हिस्से के तौर पर 25 रुपए (200 मिलिलीटर) की कीमत में लॉन्च किया गया है जो समाज के सभी वर्गों में है। यह दूध छोटी उम्र के बच्चों और बुज़ुर्गों की सेहत के लिए लाभकारी होगा। रंधावा ने कहा कि यह उत्पाद सभी परचून दुकानों और वेरका बूथों पर उपलब्ध होगा।

Published on: