
Rape in Faridkot
Crime News: पंजाब के जलालाबाद से गैंगरेप का एक मामला सामने आया है। यहां पांच महीने पहले दो लड़कों ने एक स्टूडेंट को किडनैप कर बंदूक के दम पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते थे। मामले का खुलासा तब हुआ, जब युवती के पेट में दर्द शुरू हुआ और चेकअप कराने के बाद पीड़िता 5 महीने की गर्भवती निकली।
किडनैप कर बंदूक के दम पर किया रेप
युवती ने बताया कि इसी साल जनवरी में वह कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसे किडनैप कर लिया और एक होटल में लेजाकर बंदूक के दम पर उसके साथ घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने युवती को धमकी देते हुए कहा कि इस बात को वह किसी से बताएगी तो, उसे जान से मार दिया जाएगा।
5 महीने की गर्भवती है पीड़िता
इसके बाद शनिवार को पीड़िता के पेट में तेज दर्द शुरू हो गया। जिसके बाद चेकअप कराने के बाद डॉक्टर ने बताया कि वह 5 महीने से गर्भवती है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फरीदकोट में पीड़ित युवती के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
Updated on:
25 Jun 2023 10:58 am
Published on:
25 Jun 2023 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
