Jaipur : जयपुर के आमेर पहाड़ी के हांडीपुरा में एक युवक का शव मिला है। यह युवक 11 अक्टूबर से लापता था। इस युवक की पहचान महेश शर्मा के रूप में हुई है। मृतक महेश शर्मा प्राइवेट बस का चालक था। बताया जा रहा है कि युवक 11 अक्टूबर से लापता था। परिजनों ने ब्रह्मपुरी थाने में महेश शर्मा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा रखी थी। परिजनों ने हत्या का संदेह जताया है। वहीं पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार देखने पर युवक का शव दो-तीन दिन पुराना लग रहा है। पुलिस की FSL टीम साक्ष्य जुटा रही है।