
साइबर ठग गिरोह से बरामद सामान के साथ IPS राजर्षि राज
जयपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने एक बड़े साइबर ठग गैंग का भंडाफोड़ किया है, जिसके तहत 21 साइबर अपराधियों को दबोचकर उनसे लगभग 18.5 करोड़ रुपये से अधिक के देशव्यापी साइबर वित्तीय घोटालों का पर्दाफाश किया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण IPS राजर्षि राज ने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराध प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के लिए पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में 'साइबर शील्ड' अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में साइबर अपराधों का ग्राफ प्रतिदिन बढ़ रहा है और राज्य सरकार भी साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए काफी गंभीर हैं। भरसक प्रयास करने के बाद भी साइबर अपराधों में प्रभावी कमी नहीं हो पाई है, जिससे आमजन काफी पीड़ित हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण IPS राजर्षि राज ने बताया कि जिला जयपुर दक्षिण में साइबर अपराधों की रोकथाम और 'म्यूल अकाउंट्स' (Mule Accounts) के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न पुलिस थानों द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी बैंक खाते बेचने, और खुद को सरकारी अधिकारी बताकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है। इस विशेष अभियान (म्यूल हंटर) के तहत जयपुर दक्षिण पुलिस ने कुल 21 साइबर अपराधियों को दबोचकर लगभग 18.5 करोड़ रुपये से अधिक के देशव्यापी साइबर वित्तीय घोटालों का पर्दाफाश किया है। टीम द्वारा साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज का साइबर अपराधियों के विरूध्द कडा प्रहार। जयपुर पुलिस की एक बहुत बड़ी वित्तीय सफलता है, जिसमें आरोपियों के पास से नकद राशि, गैजेट्स और करोड़ों रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है।
जिला जयपुर दक्षिण में साईबर फ्रॉड (म्यूल अकाउन्ट) के सम्बन्ध में विशेष अभियान के तहत कुल 15 प्रकरण दर्ज कर 21 अन्तर्राज्यीय साईबर ठगों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के पास मिली चैक बुक व पास बुक के खाता नम्बरो को साईबर पुलिस पोर्टल 1930 पर चैक किया गया तो 101 साईबर शिकायतें अलग-अलग राज्यो से दर्ज होना पाया गया।
अभी तक के अनुसंधान में 101 शिकायतों में कुल राशि- 18 करोड़ 60 लाख रुपये की साईबर फ्रॉड करना जानकारी में आया है। जिनमें से कुल राशि- 45 लाख 83 हजार 504 रुपये बैंक खातों में होल्ड होना अनुसंधान में सामने आया है।
कुल नकद राशि बरामदगी 2 लाख 4 हजार 500 रुपये एवं विदेशी मुद्रा 12 नोट (थाई करेंसी) साईबर ठगों से बरामद किए गए है।
साईबर अभियान में ठगों द्वारा उपयोग में लिए जा रहे कुल 38 मोबाइल फोन बरामद किए गए है।
साईबर अभियान में ठगों द्वारा उपयोग में लिए जा रहे वाहन 1 लग्जरी कार (स्कोर्पियो) को बरामद किया गया हैं।
साईबर ठगों द्वारा 25 बैंक चेकबुक, 20 बैंक पासबुक, 30 एटीएम/डेबिट कार्ड, और 15 अन्य व्यक्तियों के फर्जी पैन/आधार कार्ड बरामद किए गए है।
Updated on:
17 Oct 2026 02:17 pm
Published on:
17 Oct 2026 01:41 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
