फरीदकोट

फरीदकोट मेडिकल कालेज से Coronavirus का संदिग्ध मरीज फरार, पुलिस कर रही छापामारी

Coronavirus के संदिग्ध मरीज ने कुछ दिन अपने अनिवासी भारतीय (एनआरआई) दोस्तों के साथ बिताए थे।
2 min read
• •
Updated: 18 Mar 2020, 10:12 AM IST
Corona virus panic : प्रधानमंत्री का स्टेच्यू आगमन कार्यक्रम स्थगित
Corona : सोशल मीडिया पर राजस्थान के बगरू में कोरोना की दस्तक का मैसेज वायरल, दिनभर घनघनाते रहे फोन,Corona : सोशल मीडिया पर राजस्थान के बगरू में कोरोना की दस्तक का मैसेज वायरल, दिनभर घनघनाते रहे फोन,Corona virus panic : प्रधानमंत्री का स्टेच्यू आगमन कार्यक्रम स्थगित

फरीदकोट। पंजाब (Punjab) में फरीदकोट Faridkot के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल Guru Gobind Singh Medical College and Hospital से कोरोना वायरस Coronavirus का एक संदिग्ध मरीज फरार हो गया है। वह सोमवार सुबह दाखिल हुआ था। अभी उसकी टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई है। पुलिस (Punjab police) मुस्तैदी से मरीज़ की तालाश कर रही है। फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें

एनआरआई दोस्तों से संक्रमित होने का शक

फरीदकोट शहर के ही रहने वाले संदिग्ध मरीज ने कुछ दिन अपने अनिवासी भारतीय (एनआरआई) दोस्तों के साथ बिताए थे। इसके बाद से उसे खांसी और सांस लेने में तकलीफ थी। जांच करवाने अस्पताल पहुंचे व्यक्ति को डॉक्टरों ने कोरोनावायरस से संक्रमित होने के शक में दाखिल कर लिया था। आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। मंगलवार की रात्रि में वह फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें

पुलिस कर रही छापामारी

पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। उसने दो पता लिखाया था,वह वहां नहीं पहुंचा है। घर वाले भी परेशान हैं। पुलिस मोबाइल में फोटो दिखाकर उसकी तालश कर रही है। अभी तक कोई कुछ नही पता पा रहा है।

Updated on:
18 Mar 2020, 10:12 AM IST
Published on: