Personal Finance

IDBI Bank के निजीकरण का विरोध कर रहे कर्मचारी, 30 मार्च को करेंगे भूख हड़ताल

IDBI बैंक के कर्मचारी निजीकरण के फैसले का विरोध कर रहे हैं। RBI ने एक सर्कुलर जारी कर IDBI Bank को निजी क्षेत्र के बैंक की श्रेणी में रख दिया था। बैंक के कर्मचारी 30 मार्च को भूख हड़ताल करेंगे।

2 min read
IDBI Bank के निजीकरण का विरोध कर रहे कर्मचारी, 30 मार्च को करेंगे भूख हड़ताल

नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ( rbi ) ने एक सर्कुलर जारी कर आईडीबीआई बैंक ( IDBi Bank ) को निजी क्षेत्र के बैंक की श्रेणी में रख दिया था। पहले आईडीबीआई बैंक सरकारी बैंक था। लेकिन अब ये बैंक प्राइवेट बैंक हो गया है। केंद्रीय बैंक के इस कदम के बाद बैंक के कर्मचारी इस फैसले के खिलाफ हो गए हैं और उन्होंने अपनी मांग रखी है।


भूख हड़ताल करेंगे IDBI बैंक के कर्मचारी

बैंक के निजीकरण के विरोध में द ऑल इंडिया आईडीबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन ( AIIDBIOA ) ने एक दिवसीय भूख हड़ताल का ऐलान किया है। उन्होंने वेतन और सेवा की सुरक्षा के साथ दूसरे राष्ट्रीयकृत बैंक में शिफ्ट करने की मांग की है। इस संदर्भ में AIIDBIOA के सचिव एवी विट्ठल की ओर से बैंकिंग सचिव राजीव कुमार, रीजनल लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) और चीफ लेबर कमिश्नर (सेंट्रल) को भेजे गए पत्र में 30 मार्च को भूख हड़ताल करने की बात कही गई है। इतना ही नहीं, पत्र में कर्मचारियों ने ट्रांसफर को लेकर आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए IDBI Bank और AIIDBIOA के बीच एक द्विपक्षीय समझौता करने की भी मांग रखी है।


इसलिए हुआ था बैंक का निजीकरण

आपको बदा दें कि आरबीआई ने ये कदम भारतीय जीवन बीमा निगम ( LIC ) के आईडीबीआई बैंक में बहुलांश हिस्सेदारी के अधिग्रहण के बाद उठाया। एलआईसी ने संकट में फंसे आईडीबीआई बैंक में नियंत्रणकारी 51 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण जनवरी में पूरा किया था। आईडीबीआई बैंक को आरबीआई के तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई रूपरेखा के अंतर्गत रखा गया है। यह कंपनियों को दिए जाने वाले कर्ज और शाखा विस्तार, वेतन वृद्धि और अन्य नियमित गतिविधियों पर रोक लगाता है।

Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

Published on:
17 Mar 2019 01:52 pm
Also Read
View All