गोंडा

बृजभूषण बोले- देश का नेता संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना करता, इनके बयान दुश्मन देश में बड़े चाव से पढ़े जाते

Brijbhushan Singh: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए। कांग्रेस और राहुल गांधी की तीखी आलोचना की। संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान को लेकर आइये जानते उन्होंने क्या कहा?
3 min read
Aug 13, 2025
Brijbhushan singh
पत्रकारों से बातचीत करते बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह

Brijbhushan Singh: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मकबरा तोड़े जाने की घटना को गलत साबित किया। संघ प्रमुख मोहन भागवत के शिक्षा और स्वास्थ् को लेकर दिए गए बयान का उन्होंने पुरजोर समर्थन किया।

Brijbhushan Singh: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के कुशासन या फिर अहंकार का सामना केवल बीजेपी कर रही है। देश की जनता को पहली बार कांग्रेस के अहंकार का सामना करना पड़ा। जब इंदिरा गांधी ने देश में हाईकोर्ट के निर्णय को नकारते हुए इमरजेंसी लगाई। उस दर्द को चाहे लालू प्रसाद यादव या फिर अखिलेश के पिता नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव इन लोगों ने उस दौर के दर्द को झेला है। आज देश में जो झूठ का माहौल बनाया जा रहा है। उसके नेता का नाम राहुल गांधी है। यह देश का दुर्भाग्य है। सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी कर दी। कि चुनाव आयोग सही काम कर रहा है। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में इनके कारनामे उजागर हो रहे हैं। लेकिन उनका वही पुराना राग चल रहा है। मैया मैं तो चंद खिलौना लाऊ।

राहुल गांधी के बयान दुश्मन देश में बड़े चाव से पढ़े जाते

देश का नेता संवैधानिक संस्थाओं की आलोचना करता है। उनके बयान दुश्मन देश में बड़े चाव से पढ़े जाते हैं। प्रियंका गांधी के साथ प्रदर्शन करने वाली 124 साल की महिला ने कहा कि उसका नाम बिहार के वोटर लिस्ट में है। यह तो बानगी है खेल अभी बाकी है। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि तरह के तमाम लोग आते जाते रहते हैं। अभी तो उन्होंने एक संत के ऊपर टिप्पणी की है, कि उनके इतने पुत्र कैसे हुए। जबकि उसमें लिखा चेला लिखा जाता है। संतो गुरु और शिष्य की परंपरा क्या है। जब कोई व्यक्ति गृहस्थ आश्रम को छोड़ता है। उसका सब कुछ वहीं समाप्त हो जाता है। और गुरु के द्वारा उसे जो नाम दिया जाता है। वही नाम उसका चलता है। इनको यह भी समझ नही है कि संत की परंपरा कैसे चलती है।

मोहन भागवत के बयान का किया समर्थन

मोहन भागवत के बयान का जिक्र करते हुए उनसे सवाल किया गया कि उन्होंने कहा है कि कि देश में शिक्षा और स्वास्थ्य का निजीकरण कर व्यवसाय किया जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं उनका बयान सही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सूखी बनाना है। लेकिन शिक्षा सुखी तो बना नहीं रही है। जो जितना शिक्षित है। वह उतना ही दुखी है। बल्कि जो बिल्कुल पढ़ा लिखा नहीं है। वह कतई परेशान नहीं है। शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों से हम भटके हुए हैं। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में कहा गया है। कि पहला सुख जब निरोगी काया। शिक्षा में तो बहुत सुधार करने की आवश्यकता है।

राहुल गांधी की सभी पिक्चर फ्लॉप हो गई

राहुल गांधी के उस सवाल का जवाब जिसमें उन्होंने कहा था की पिक्चर अभी बाकी है। इस पर भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने कहा कि अब उनकी कोई पिक्चर नहीं बाकी है। उनकी सारी पिक्चर रिलीज होकर फ्लॉप हो चुकी है। वह स्वयं एक पिक्चर है। उनके और उनके दादा पर दादा के काले कारनामे में निकाल कर अब बाहर आ रहे हैं। इस देश में संविधान का सबसे ज्यादा दुरूपयोग करने वाली कांग्रेस पार्टी है। मनमोहन सिंह के जमाने में कैबिनेट का डिसीजन इन्होंने फाड़ दिया। हिंदुस्तान की जनता को इन्हें उसी दिन लाग आउट कर देना चाहिए। फतेहपुर में मकबरा तोड़े जाने के घटना को उन्होंने गलत बताया कहा कि कानून का सहारा लेना चाहिए।

Updated on:
13 Aug 2025 07:34 pm
Published on:
13 Aug 2025 07:34 pm