गोंडा

Gonda Job Vacancy: 10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका, 10 सितंबर से लगेंगे भर्ती कैंप

Gonda News: गोंडा में 10वीं पास युवाओं के लिए SIS Limited में सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर सीधी भर्ती का मौका है। 10 सितंबर से 29 अक्टूबर 2026 तक जिले के विभिन्न विकासखंडों में भर्ती कैंप लगेंगे। जानें भर्ती की तारीख, योग्यता, उम्र, लंबाई और जरूरी जानकारी।
2 min read
Sep 08, 2026
Gonda
सांकेतिक फोटो सोर्स SIS website

Gonda Job Vacancy:गोंडा जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका आया है। SIS Limited की ओर से सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए जिले के अलग-अलग विकासखंडों में भर्ती कैंप लगाए जाएंगे। भर्ती अभियान 10 सितंबर से शुरू होकर 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इच्छुक युवा अपनी योग्यता पूरी होने पर निर्धारित तारीख और स्थान पर पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

गोंडा जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर है। SIS Limited की ओर से सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। इसके लिए जिले के सभी विकासखंडों में अलग-अलग तारीखों पर भर्ती कैंप लगाए जाएंगे। जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी ने युवाओं से अपील की है कि वे भर्ती कैंप में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
भर्ती अभियान 10 सितंबर से 29 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। सभी भर्ती कैंप का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

सांकेतिक फोटो सोर्स SIS website

अब जानिए विकास खंडवार पूरा कार्यक्रम

विकासखंडवार भर्ती कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। वजीरगंज में 10 और 11 सितंबर, तरबगंज में 12 और 15 सितंबर, परसपुर में 16 और 18 सितंबर तथा बेलसर में 19 और 21 सितंबर को कैंप लगेगा। इसी तरह बभनजोत में 22 और 23 सितंबर, नवाबगंज में 24 और 25 सितंबर, मनकापुर में 26 और 28 सितंबर को भर्ती होगी। कटरा बाजार में 5 और 6 अक्टूबर, करनैलगंज में 9 और 10 अक्टूबर तथा हलधरमऊ में 12 और 13 अक्टूबर को भर्ती कैंप आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मुजेहना में 17 और 19 अक्टूबर, छपिया में 21 और 22 अक्टूबर, रुपईडीह में 23 और 24 अक्टूबर, पंडरीकृपाल में 26 और 27 अक्टूबर तथा झंझरी में 28 और 29 अक्टूबर को भर्ती कैंप लगाया जाएगा।

क्या होनी चाहिए योग्यता?

भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदक की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।
जो युवा इन शर्तों को पूरा करते हैं। वे अपनी निर्धारित तारीख पर संबंधित विकासखंड में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। भर्ती के लिए युवाओं को समय से पहुंचने और जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने की सलाह दी गई है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 9236915649 और 7348142910 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Updated on:
08 Sept 2026 05:47 pm
Published on:
08 Sept 2026 05:47 pm