गोंडा

पति के डर से पड़ोसी के घर में छिप गई महिला, लेकिन वहां हुआ कुछ ऐसा जिस पर शायद ही यकीन करें आप

गोंडा जिले के करनैलगंज थाना क्षेत्र का मामला...

2 min read
Mar 24, 2018

गोंडा. एक शराबी पति ने नशे में धुत होकर पहले अपने पत्नी को पीटा। महिला अपनी जान बचाकर पड़ोसी के घर में छुप गई तो पति ने उसे खौलते तेल की कढ़ाई में धकेल दिया। इससे महिला बुरी तरह जल गई। महिला को इलाज के लिए उसके मायके वाले जिला अस्पताल गोंडा ले गए, जहां पर हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। महिला को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मामला कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र अंतर्गत नगर चौकी के मोहल्ला नई बस्ती का है। गुरुवार की शाम रमजान अली अपनी पत्नी नाजनीन को घरेलू विवाद के चलते पीट रहा था। पिटाई के डर से नाजनीन अपनी जान बचाने के लिए पड़ोसी अच्छन के घर में जा छुपी। अच्छन अपने घर में बच्चों के खाने वाली नलकी को तलकर पैक करने का काम करता था। उसके घर में तेल से भरी कढ़ाई भठ्ठी पर रखी थी, जिसमें तेल खौल रहा था। उसी बीच रमजान अपनी पत्नी नाजनीन को खोजते हुए उसके घर में पहुंच गया। और पत्नी के मिल जाने पर वही पीटते हुए उसे कड़ाही में धकेल दिया। जिससे वो गंभीर रूप से जल गई।

ये भी पढ़ें

सौदा लेने गई लड़की से दुकानदार के बेटे ने जबरन किया गंदा काम, जब मां को मिली खबर तो…

महिला के भाई ने लगाये गंभीर आरोप
आनन-फानन में लोगों ने उसे करनैलगंज के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। घायल महिला को जिला चिकित्सालय से भी हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। महिला के मायके वालों ने उसे लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के भाई मोहम्मद शकील का आरोप है कि रमजान आए दिन उसे प्रताड़ित करता था तथा खौलते हुए तेल की कढ़ाई में उसे ढकेल दिया जिससे वह बुरी तरह जल गई है। जिसका इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस का बयान
पुलिस ने महिला नाजनीन की तहरीर पर उसके पति रमजान अली के विरुद्ध धारा 323, 504, 326 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना नगर चौकी प्रभारी से कराई जा रही है। अभियुक्त फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

Published on:
24 Mar 2018 06:03 pm
Also Read
View All