गोंडा

UP Rains: मानसून की दस्तक गोंडा में शुरू हुई तेज बारिश, 29, 30, 1, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

UP Rains: उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। गोंडा, बहराइच समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने 29 जून से 1 जुलाई तक प्रदेश के 60 से अधिक जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। तापमान में 7 से 10 डिग्री तक गिरावट की संभावना है।
2 min read
Jun 29, 2026
सांकेतिक फोटो पत्रिका
सांकेतिक फोटो पत्रिका

UP Rains : उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने लगा है। गोंडा, बहराइच समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। हालांकि लोगों को अभी भी उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 30 जून से पूरे प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। जिससे गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

UP Rains: उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश का दौर शुरू हो गया है। गोंडा, बहराइच समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। बारिश के बावजूद लोगों को अभी उमस और चिपचिपी गर्मी से पूरी राहत नहीं मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज होंगी। विभाग ने पूर्वी यूपी के अधिकांश जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात भी हो सकता है। सोमवार को प्रदेश के 66 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है। खासकर खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

कल से पूरे प्रदेश में बढ़ेगी मानसूनी गतिविधियां

तराई क्षेत्र के गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर जिलों में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 जून से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद जुलाई के पहले सप्ताह में पूरे प्रदेश में व्यापक और अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

तापमान में 7 से 10 डिग्री तक गिरावट की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के सक्रिय होने से तापमान में भी बड़ी गिरावट आएगी। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिलेगी। किसानों के लिए भी यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, क्योंकि इससे खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आएगी।

इन जिलों में 29, 30 1, जुलाई को भारी बारिश की संभावना

गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, व आस पास के क्षेत्र।

Updated on:
29 Jun 2026 09:06 am
Published on:
29 Jun 2026 08:32 am