गोरखपुर

नशे में धुत गार्ड ने पेट्रोल पंप पर चलाई गोली, फायरिंग से मचा हड़कंप

गोरखपुर में बुधवार को एक पेट्रोल पंप पर उस समय हड़कंप मच गया जब वहां बैठे गार्ड ने बंदूक से फायर कर दिया। संयोग ठीक था को कोई अनहोनी नहीं हुई।

less than 1 minute read
Jan 02, 2025

गोरखपुर में गोली चलने से उस समय दहशत फैल गई जब शहर के एक पेट्रोल पंप पर गार्ड ने शराब के नशे में अपने दोस्त की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। संयोग ठीक था कि गोली छत से टकराई और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।यह घटना शहर के खोराबार इलाके में एक पेट्रोल पंप पर हुआ। पम्प के कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे CO कैंट योगेंद्र सिंह ने दोनों आरोपी गार्डों को हिरासत में लेकर बंदूक जब्त कर ली है।

शराब के नशे में बंदूक से दगी गोली, पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया

जानकारी के मुताबिक बेलघाट के कुआ गांव निवासी महेंद्र प्रताप सेना से रिटायर हैं और वह एक पेट्रोल पंप पर गार्ड की नौकरी करते थे। कुछ समय पहले उन्हें नौकरी से हटा दिया गया था। बुधवार को पेट्रोल पंप पर तैनात हरिहरपुर निवासी गार्ड पिंटू सिंह को भी काम से निकाला गया। इसके बाद पिंटू ने महेंद्र को बुलाया, जो अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचे।दोनों गार्ड रूम में बैठकर शराब पीने लगे। बातचीत के दौरान पिंटू ने महेंद्र की बंदूक से फायरिंग कर दी। गोली छत पर जा लगी। गोली की आवाज से पंप पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर CO कैंट योगेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया और बंदूक को जब्त कर लिया गया।

Published on:
02 Jan 2025 07:31 am
Also Read
View All

अगली खबर