गोरखपुर

बेटियों को बचाने के लिए बाबा गोरखनाथ की नगरी से देश को संदेश

इंडिया अगेंस्ट रेप मुहीम की शुरूआत गोरखपुर से होगा, बेटियों की आबरू बचाने के लिए चलेगा जनअभियान

2 min read
Rape Case

गोरखपुर। समाजिक कुरीति बलात्कार की घटनाओं से आहत गोरक्षनगरी से पूरे देश में संदेश देने की तैयारी शुरू हो चुकी है। अब यहां के लोग बलात्कार जैसी घटनाओं के खिलाफ एक मुहिम छेड़ने जा रहे। इंडिया अगेस्ट रेप नामक इस मुहिम का आगाज गोरखपुर से करने का निर्णय लिया गया है। इसे पूरे देश में जनांदोलन का रूप दिया जाएगा।
रेप के लगातार बढ़ते मामलों के खिलाफ जनजागरण एवं कार्यवाही के लिए ”इण्डिया अंगेस्ट् रेप” मुहीम शुरू करने का निर्णय लिया। इस मुहिम के लिए शहर में हुई बैठक की जानकारी देते हुए पूर्वांचल सेना के अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप ने इस मुहिम के बारे में बताया कि इस मुहीम के अंतर्गत विशेषज्ञों द्वारा युवाओं के बीच जनजागरण, जेंडर इक्वालिटी, महिलाओं के शारीरिक, मानसिक सशक्तिकरण आदि जनजागरण कार्यक्रमों को जगह-जगह चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रेप की घटनाओ के त्वरित निस्तारण एवं दोषियों को सजा के लिए अलग कोर्ट का निर्माण के लिए आवाज बुलंद की जाएगी। धीरेंद्र ने बताया कि महिलाओं के हो रहे यौन उत्पीड़न की शिकायत एवं निस्तारण की कार्यवाही को अत्यंत सरल बनाने के लिए सरकार द्वारा मोबाइल पर एप लांच करने आदि की मांगों को लेकर कार्यक्रम किया जाएगा।

22 अप्रैल को रैली निकाल और सभा कर करेंगे शुरूआत

ये भी पढ़ें

UPSSSC कर्मचारी चयन का अधिकार आयोग को दिए जाने की खिलाफत करेगा यह विवि

उन्होंने बताया की इस पूरी मुहिम की शुरूआत करने के लिए आगामी 22 अप्रैल, दिन रविवार को नगर निगम गोरखपुर में सभा कर की जाएगी। फिर नगर निगम से चेतना तिराहे होते हुए अम्बेडकर चैक तक पैदल मार्च किया जायेगा। उसके बाद इस सम्बन्ध में जिला प्रशाशन के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर उपरोक्त मांगो को रखा जायेगा।

बैठक में यह लोग रहे मौजूद

बैठक में राजकुमारी बौद्ध, इंदु वर्मा, रीमा श्रीवास्तव, ईमारती देवी, प्रणय श्रीवास्तव, रविन्द्र गौतम, सुधीर मोदनवाल, सुनील चैहान, सोनू सिद्धार्थ, अख्तर हुसैन, राजकुमार, विजय निषाद, चंद्रेश आजमगढ़ी, जेपी नायक, सन्नी निषाद, बालमुकुंद वर्मा, विजय कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

यूपी की योगी सरकार ने लगाई इस विभाग में हरे रंग पर बैन
Published on:
21 Apr 2018 11:59 am
Also Read
View All