गोरखपुर

नागपंचमी पर्व पर मचा कोहराम, पोखरे में डूबने से हुई तीन किशोरों की मौत

Gorakhpur news: गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के बैदौली बाबू गांव में सोमवार को पानी में डूबने से तीन बच्चे हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीएम बांसगांव मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
2 min read
Aug 17, 2026
Up news, gorakhpur
मृत तीनों बच्चे (सोर्स: पत्रिका)

Three children died: सोमवार को गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के बदौली बाबू में नाग पंचमी पर्व पर पोखरे में स्नान करने गए बच्चों के साथ बड़ा हादसा हो गया। नहाने के दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुन आसपास मौजूद लोग पोखरे की ओर दौड़े और कूदकर तीनों बच्चों को बाहर निकाले, आनन फानन में तीनों बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने सचिन(15) पुत्र भजुरामा, हरीश(10) पुत्र राधेश्याम और अमन (12)पुत्र रामनयन को मृत घोषित कर दिया।

नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे, एक बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

मिली जानकारी के अनुसार, नाग पंचमी के अवसर पर गांव के कई बच्चे पोखरे में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान सचिन, हरीश और अमन गहरे पानी की ओर चले गए और अचानक डूबने लगे। बच्चों को डूबता देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और काफी मेहनत के बाद तीनों बच्चों को पोखरे से बाहर निकाला। इसके बाद परिजन और ग्रामीण बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद सचिन, हरीश और अमन की गंभीर हालत को देखते हुए उनका उपचार शुरू किया गया लेकिन बचाने में सफल नहीं हुए, तीनों मृत बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया।

सचिन कक्षा छह का छात्र था, वह दो भाइयों में एक था। उसके पिता मजदूरी करते हैं।अनुज वह कक्षा तीन में पढ़ता था और दो भाइयों में एक था। उसके पिता गुजरात में काम करते हैं। वहीं हरीश पुत्र राधेश्याम वह कक्षा पांच का छात्र था। हरीश एक भाई और एक बहन में था, उसके पिता दुबई में काम करते हैं।

परिजनों में मचा कोहराम, मौके पर पहुंचे अधिकारी

दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही बांसगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान, तहसीलदार बांसगांव, समेत कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। पर्व के दिन इस अप्रिय हादसे के बाद बदौली बाबू गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सचिन, हरीश,अमन की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सावन का तीसरा सोमवार और नागपंचमी का पर्व एक साथ होने से सोमवार को शहर और आसपास के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे।

Updated on:
17 Aug 2026 02:29 pm
Published on:
17 Aug 2026 02:29 pm