17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इटावा में वृद्धा और उसकी बेटी की हत्या, ससुराल वालों पर शक

Murder of Mother and Daughter: इटावा में वृद्ध मां और बेटी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मां बेटी की हत्या की जानकारी जंगल में आग की तरह फैल गई। एसएसपी में घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक परिजनों से बातचीत। बेटी के ससुराली जनों पर शंका व्यक्त की गई है।
2 min read
Google source verification
घटना की जानकारी देते एसएसपी, फोटो सोर्स- इटावा पुलिस

घटना की जानकारी देते एसएसपी, फोटो सोर्स- इटावा पुलिस

Mother and daughter murdered in Etawah: इटावा में वृद्धा और उनकी बेटी की नृशंस हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी तब हुई जब दूध वाला आज सोमवार को दूध देने के लिए आया। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। दूधवाले ने घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। सूचना पाकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर मां बेटी का शव पड़ा हुआ था।

मां बेटी की हत्या की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मृतका के पति और बेटे पुणे और नोएडा में है। फोन पर बातचीत हुई है। एसएसपी इटावा ने बताया कि मोबाइल पर बातचीत के दौरान जानकारी मिली कि मृतका बेटी का ससुराल वालों के साथ मुकदमा चल रहा था। जिसमें निर्णय मृतका के पक्ष में आया था। मृ‍तक बेटी के ससुराल वालों पर ही शंका व्यक्त की गई है। मामला भरथना थाना क्षेत्र का है ।‌

दूधवाले के आने के बाद घटना की जानकारी

उत्तर प्रदेश के भरथना के चंदेठी गांव में आज उस समय हड़कंप मच गया जब दूध देने के लिए राजीव कुमार सुबह पुष्पा देवी के घर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर राजीव कुमार ने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

मां बेटी का घर के अंदर मिला शव

सूचना पाकर मौके पर पहुंची भरथना थाना पुलिस ने दरवाजा खोलकर अंदर गई तो देखा की मां बेटी का शव पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मौके पर एसएसपी सहित अन्य अधिकारीगण पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत की

क्या कहते हैं एसएसपी?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक में बताया कि भरथना पुलिस को जानकारी मिली कि मां-बेटी का शव घर के अंदर पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जानकारी मिली कि वृद्धा पुष्पा देवी और उनकी बेटी निर्मला के गले में धारदार हथियार के निशान है। घर में रखे सामान के साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है।

शादी के तीन-चार महीने बाद बेटी को भगाया गया

मृतका पति-पुत्र नोएडा और पुणे में नौकरी करते हैं। जिनसे मोबाइल पर बातचीत हुई। उन्होंने बताया कि निर्मला की शादी 26 अप्रैल 2023 को हुई थी। शादी के 3-4 महीने बाद मारपीट कर बेटी को भगा दिया। तब से निर्मला मायके में ही रह रही है। इस संबंध में 2023 में थाने में शिकायत की गई थी। इसके बाद घरेलू हिंसा और मेंटेनेंस का इटावा परिवाद न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया गया।

मृतका के पक्ष में आया था निर्णय

एसएसपी ने बताया कि इटावा परिवाद न्यायालय का निर्णय बीते 3 अगस्त को निर्मला के पक्ष में हुआ था। जिसमें 7 हजार रुपए महीना मेंटेनेंस देने का आदेश हुआ था। मृतका के वकील ने बताया कि 3 लाख रुपए रिकवरी के लिए प्रार्थना पत्र डालने वाले थे। ‌उन्होंने शंका व्यक्त की ससुराली जनों ने यह घटना की है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है जो घटना की जांच कर रही है। बहुत जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

इटावा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग