आतंकी संगठन आईएसआईएस के सरगना बगदादी पांच साल बाद एक वीडियो में दिखा। इससे पहले 2014 में एक वीडियो में दिखा था बगदादी। श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट की जिम्मेदारी ISIS ने ली थी।
नई दिल्ली। आतंकी संगठन आईएसआईएस ( ISIS ) प्रमुख अल-बगदादी पांच साल में पहली पार एक वीडियो में दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में यह शख्स कट्टरपंथी समूहों के प्रोपेगैंडा को प्रचार करता हुआ दिखाई दे रहा है। सोमवार को यह वीडियो जारी किया गया है। यह वीडियो अल-फुरकान द्वारा जारी किया गया है। इस वीडियो आईएसआईएस के सरगना अबू बक्र अल-बगदादी एक काले रंग का कमीज पहने हुए दिखाई दे रहा है। बगदादी लाल दाढ़ी के साथ दिखाई दे रहा है जो फर्श पर बैठा है। अपने बगल में एक मशीन गन रखा हुआ है।
2014 में दिखा था बगदादी
बता दें कि बगदादी आखिरी बार 2014 में एक वीडियो में दिखाई दिया था। उस वीडियो में बगदादी इराकी शहर मोसुल में अल-नूरी मस्जिद में एक उपदेश दे रहा था। SITE इंटेलिजेंस ग्रुप ने कहा कि अल-बगदादी ने वीडियो में सीरिया में समूह के आखिरी गढ़ बघौज की लड़ाई में हार को स्वीकार किया है और श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट पर भी चर्चा की है। श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट में 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। हमले के दो दिन बाद आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.