ग्वालियर

Gwalior news: सबको रूला गई एयरफोर्स इंजीनियर की पत्नी साक्षी, दोपहर 3.30 बजे मिली बुरी खबर

Air Force engineer wife suicide: ग्वालियर में एयरफोर्स इंजीनियर की पत्नी ने फ्लैट में उठाया गलत कदम, ड्यूटी से लौटे तब पति को मिली जानकारी।
2 min read
Air Force engineer wife suicide: पत्नी ने लगाई फांसी, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)
Air Force engineer wife suicide: पत्नी ने लगाई फांसी, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

Gwalior news: एमपी के ग्वालियर शहर में महिला द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। एयरफोर्स में पदस्थ एक जूनियर इंजीनियर की पत्नी ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला, जब पति ड्यूटी से लौटकर घर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक साक्षी चौधरी (28) पत्नी गजेंद्र फौजदार की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। गजेंद्र फौजदार एयरफोर्स में जूनियर इंजीनियर हैं और पिछले करीब पांच वर्षों से ग्वालियर यूनिट में पदस्थ हैं। सुबह गजेंद्र रोज की तरह ड्यूटी पर चले गए थे। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3.30 बजे जब वे घर लौटे और परिवार ने खाना खाने के लिए साक्षी को आवाज दी तो कोई भी जवाब नहीं आया। जब कमरे में जाकर देखा तो साक्षी का शव फंदे पर लटका मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने साक्षी को नीचे उतारा और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

पारिवारिक कारणों की भी जांच

प्रारंभिक पूछताछ में पति आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके हैं। आशंका है कि घटना के पीछे पारिवारिक कारण हो सकते हैं। पुलिस मृतका के मायके पक्ष के बयान भी दर्ज करेगी, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि हमें डीडी नगर में एक महिला के अपने घर में फंदे से लटके होने की सूचना मिली।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हम परिवार के सदस्यों से पूछताछ कर रहे हैं और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि कथित आत्महत्या की असल वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को शक है कि घरेलू कलह इसकी एक वजह हो सकती है, लेकिन उनका कहना है कि जांच पूरी होने तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता। अधिकारियों ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
22 Jul 2026 11:46 am
Published on:
22 Jul 2026 11:46 am