8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Raja Raghuvanshi Murder: ‘अब 24 घंटे भी 24 साल जैसे लगते हैं…’, भावुक होकर बोले विपिन रघुवंशी

Raja Raghuvanshi Murder Case: 'अब 24 घंटे भी 24 साल जैसे लगते हैं...' ये बात भावुक होकर मृतक राजा रघुवंशी के भाई ने कही। 23 जुलाई को सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई होनी है। सोनम(Sonam Raghuvanshi) के वकील को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सोनम खुद सरेंडर हो जाए या...। जानिए पूरा मामला।
2 min read
Google source verification
Supreme Court Sonam Raghuvanshi

मेघालय हनीमून मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, फोटो सोर्स- एक्स @barandbench

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में जमानत पर छूटी आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की हाईकोर्ट के जमानत बरकरार रखने के फैसले को मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। मंगलवार को सुनवाई टल गई। अब 23 जुलाई को सुनवाई संभावित है। वहीं राजा के भाई ने मांग की है कि सोनम सबूत नष्ट कर सकती है, उसे जेल भेजा जाना चाहिए।

देखें वीडियो

सहकार नगर, कैट रोड निवासी राजा रघुवंशी की शिलांग में हुई हत्या के बाद से बड़े भाई विपिन रघुवंशी, मां उमा रघुवंशी व अन्य सदस्य सोनम सहित अन्य आरोपियों को सजा देने की मांग कर रहे हैं। 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सोनम की जमानत याचिका निरस्त करने को लेकर सुनवाई होनी थी। मेघालय सरकार की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी सोनम रघुवंशी से कहा कि वह या तो सरेंडर करें और गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद दोबारा जमानत याचिका दाखिल करें, या फिर अदालत मामले के गुण-दोष के आधार पर फैसला सुनाएगी।

परिवार का भरोसा टूटता जा रहा है: विपिन रघुवंशी

सुनवाई टलने के बाद मृतक राजा रघुवंशी के परिवार में निराशा बढ़ गई है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि बार-बार तारीख मिलने से परिवार का भरोसा टूटता जा रहा है और उनके भाई को अब तक न्याय नहीं मिल सका है। अब 23 तारीख को सुप्रीम कोर्ट फैसला कर सकती है। हमें पता चला है कि सोनम के वकील को सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सोनम खुद सरेंडर हो जाए। उम्मीद है कि कोर्ट से न्याय मिलेगा।

सुप्रीम कोर्ट से गुहार

हमारी कोर्ट से गुहार है कि सोनम को लेकर एक तारीख तय की जाए। हम उम्मीद लगाकर बैठे हैं कि सोनम जेल जाएगी। उन्होंने कहा कि जो जेल में रहकर बाहर आ सकती है, वह शिलांग में रहते हुए सबूत भी नष्ट कर सकती है।

अब 24 घंटे भी 24 साल जैसे लगते हैं

विपिन ने भावुक होकर कहा कि राजा को न्याय मिलने की उम्मीद में अब 24 घंटे भी 24 साल जैसे लगते हैं। उन्होंने अदालत से अनुरोध किया कि मामले में एक निश्चित तारीख तय कर जल्द सुनवाई पूरी की जाए। परिवार का कहना है कि लगातार टल रही सुनवाई से उनका हौसला, उम्मीद और न्याय व्यवस्था पर विश्वास धीरे-धीरे कमजोर पड़ता जा रहा है।