ग्वालियर

दरिंदा लूटता रहा आबरू और वो बनाती रही वीडियो, विश्वासघात की हैरान कर देने वाली घटना

युवती को सहेली ने दिया दगा...पहले हैवान से मिलवाया फिर आबरू तार-तार करने में भी दिया साथ...

2 min read
gwl.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सहेली ने ही अपनी सहेली के साथ विश्वासघात किया। नौकरी का झांसा देकर सहेली ने पहले तो युवती को एक युवक से मिलवाया और फिर जब युवक ने धोखे से बेहोश कर आरोपी ने युवती से रेप किया तो दगाबाज सहेली रेप के दौरान तस्वीरें खींचती रही और वीडियो बनाती रही। सहेली के विश्वासघात और हैवानियत का शिकार होने के बाद पीड़ित युवती ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

नौकरी का झांसा देकर आरोपी से मिलवाया
मुरार के सीपी नगर की रहने वाली 19 वर्षीय श्वेता (बदला हुआ नाम) बीए की छात्रा है। श्वेता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 2 फरवरी को उसकी मुलाकात कोर्ट परिसर में चंडीगढ़ की रहने वाली निहारिका (बदला हुआ नाम) से हुई थी। क्योंकि श्वेता निहारिका से पहले से परिचित थी लिहाजा उसने निहारिका से कहीं पार्ट टाइम जॉब दिलाने के बारे में कहा। निहारिका ने श्वेता को अपने दोस्त बलराम गुर्जर के बारे में बताया और कहा कि वो उसका दोस्त है और नौकरी लगवा सकता है। लिहाजा श्वेता निहारिका के साथ बलराम से मिलने के लिए तैयार हो गई।

सहेली ने किया विश्वासघात
श्वेता (बदला हुआ नाम) ने बताया कि जब निहारिका उसे बलराम से मिलाने के लिए ले गई इसी दौरान आरोपी बलराम ने उसे कोल्ड ड्रिंक और चिप्स ऑफर किए। जब उसने कोल्डड्रिंक पी तो वो बेहोश हो गई। इसके बाद जब हल्का सा होश आया तो जड़ेरुआ बांध के पास थी और बलराम उसके साथ रेप कर रहा था। वो मदद के लिए आवाज लगाती इससे पहले उसे सहेली निहारिका नजर आई जो रेप के वक्त उसकी तस्वीरें व वीडियो बना रही थी। रेप करने के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वीडियो और तस्वीरें वायरल करने के साथ ही जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी उसे चौराहे पर छोड़कर फरार हो गए। कुछ दिनों तक श्वेता डर के कारण चुप रही लेकिन अब उसने हिम्मत जुटाकर अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

Published on:
09 Mar 2022 06:55 pm