हनुमानगढ़

नहाते समय महिला का बनाया VIDEO, वायरल करने की धमकी देकर 1 साल तक किया रेप

Hanumangarh News : महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Mar 2025, 5:26 PM IST
Feature image
DEMO IMAGE

Hanumangarh News: भादरा। गोगामेडी थाना क्षेत्र के एक गांव की एक विवाहित महिला ने अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर स्नान करते हुए की उसकी अश्लील वीडियो बनाते हुए वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सोमवार दोपहर बाद न्यायालय के इस्तगासा के माध्यम से दर्ज कराया है।

महिला की ओर से दर्ज मामले के अनुसार करीब एक वर्ष पूर्व रवि शर्मा ने उसके घर में घुसकर उसके नहाने के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया व मना करने के बाद भी धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, परेशान होकर उसने यह बात अपने पति को बताई।

इसके बाद आरोपित 29 जनवरी को दोपहर महिला के घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा तो उसने शोर मचाया तो मौके पर उसका पति आ गया व उसे पकड़ने का प्रयास करने लगा तो आरोपित ,महिला के पति के सिर पर डंडा मारकर व धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने पुलिस की ओर से मामला दर्ज नहीं करने व एसपी कार्यालय से कोई कार्रवाई नहीं होने के चलते महिला ने न्यायालय की शरण ली है। गोगामेडी पुलिस ने महिला के न्यायालय से प्राप्त इस्तगासा पर मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

Updated on:
19 Mar 2025, 5:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All