23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलमीर खान से बना रोहन, युवती को प्रेमजाल में फंसाया फिर अश्लील वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

Churu Crime News: चूरू में लव जिहाद से जुड़ा एक सनसनजी खेज मामला सामने आया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चूरू

•

image

Alfiya Khan

•

Updated: 19 Mar 2025, 10:22 AM IST

झूठी पहचान, झूठा विवाह… युवती से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी को अदालत ने सुनाई उम्रकैद(photo-patrika)

झूठी पहचान, झूठा विवाह… युवती से शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी को अदालत ने सुनाई उम्रकैद(photo-patrika)

चूरू। दुष्कर्म करने व धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए 23 वर्षीय युवती ने मंगलवार को पुलिस थाना में मुकद्दमा दर्ज कराया है। युवती ने रिपोर्ट में लिखा है कि उसके भाई के नाम से उसकी सोशल मीडिया आईडी है। उसकी आईडी पर रोहन शर्मा के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी जिसे उसने स्वीकार कर लिया।

उसके बाद 29 नवंबर 2022 को रात 11.30 बजे उक्त युवक उससे मिलने के लिए दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। इस दौरान वह उसके फ़ोटो व वीडियो बनाने लगा। युवती ने घर में इस प्रकार घुसने पर नाराजगी जताई, तो हल्ला सुनकर उसकी मां नींद से जग गई और उक्त युवक वहां से भाग गया। उसके बाद आरोपी युवक फोटो, वीडियो को अश्लील एडिट कर वायरल करने की धमकी देते हुए निरंतर मिलने का दबाव बनाने लगा।

14 अगस्त 2023 को उक्त युवक ने उसको एक घर में मिलने के लिए बुलाया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और 3 घंटे तक बंधक बनाए रखा। युवती ने रिपोर्ट में लिखा है कि इस घटना के बाद उसे पता चला कि रोहन शर्मा का असली नाम अलमीर खान है क्योंकि उसने धमकी दी कि वह फर्जी नाम से हिन्दू लड़कियों को फंसाते हैं, उसे भी नहीं छोड़ेंगे।

उसके बाद भी उसने फोटो, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया और 2024 में विदेश चला गया। इस दौरान युवती के परिजनों ने उसकी अन्यत्र सगाई कर दी। उक्त युवक को इस बात का पता चलने पर युवती पर सगाई तोड़ने व धर्म परिवर्तन करने का दबाब बना रहा है। आरोपी लड़के के घर वालों को युवती ने उलाहना दिया तो वे भी उसके साथ हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर जांच एसआई सुभाषचंद्र को सौंपी है।

यह भी पढ़ें: मजदूरी कर पत्नी को पढ़ा-लिखाकर बनाया नर्स, नौकरी लगते ही प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने लगी; गुस्साए पति ने उतारा मौत के घाट

बड़ी खबरें

View All

चूरू

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग