Orange Juice Benefits: संतरा सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। संतरे के साथ-साथ इसका जूस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इसमें विटामिन-सी, ए, फाइबर, पोटेशियम, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। संतरा का जूस पीने से स्वास्थ्य और स्किन दोनों को फायदा पहुंचता है। साथ ही कई गंभीर बीमारियों से बचाने में कारगर साबित होता है। इसके जूस को पीने से इम्यून सिस्टम ठीक रहता है।
नई दिल्ली। Orange Juice Benefits: संतरे का जूस पीना स्वास्थ के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। संतरे में सबसे ज्यादा विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है। इस फल में कैलोरी, विटामिन सी, कार्ब, पोटेशियम, मैग्नेशियम आदि पोषक तत्व होते हैं। साथ ही कई गंभीर बीमारियों से बचाने में कारगर साबित होता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ने के साथ बीमारियों से बचाव रहता है। साथ ही स्किन से जुड़ी परेशानियां दूर होकर चेहरे पर नेचुरल ग्लो आने में मदद मिलती है। संतरे का जूस पीने से वजन कम होना, आंखों की रोशनी ठीक होना, किडनी की परेशानियां ठीक होना, त्वचा संबंधी परेशानियां के लिए कारगर, बालों को गिरने से बचाए, कोलेस्ट्रोल को कम करना और गर्भावस्था में महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। तो चलिए आज हम आपको संतरे का जूस पीने से मिलने वाले बेहतरीन फायदों के बारे बताते हैं।
संतरे के जूस पीने के फायदे
1. सूजन कम करने के लिए फायदेमंद :
साइट्रस फलों को सूजन एवं जलन का एक सक्षम रिपु कहा जाता है। अक्सर उच्च चीनी और उच्च फैट वाला भोजन खाने से शरीर के विभिन्न भागों में सूजन हो जाती है जिससे शरीर में इंसुलिन प्रतिरोध हो सकता है। यह टाइप 2 मधुमेह और धमनियों के सख्त होने के प्रमुख अंतर्निहित कारणों में से एक है। शोध में पाया गया है कि संतरे का रस इंसुलिन प्रतिरोध में सुधार लाता है और हृदय के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे, मधुमेह या दिल की बीमारी के खतरे को कम करता है।
2. इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद :
संतरे के फल में जिंक, आयरन और कई तरह के खनिज पाए जाते हैं और ये सभी प्रकार के खनिज शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में और कई तरह की बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।
3. आंखों के लिए फायदेमंद :
आंखों के लिए लाभकारी विटामिन ए इसमें अच्छी मात्रा में मिलता है। संतरे में एन्टी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है और यह हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेन्स को बनाए रखने में मदद करता है।
4. दिल के लिए फायदेमंद :
संतरे में विटामीन बी9 और फोलेट होता है। इन गुणों से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। रोजाना दो कप संतरे का जूस ब्लड प्रेशर की समस्या को कम कर सकता है है। संतरे में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर में ऑक्सीजेनेटिड ब्लड फ्लो बनाए रखता है। यही वजह है कि दिल की बीमारियां दूर रहती हैं।
5. डायबिटीज के लिए फायदेमंद :
इसमें फाइबर, विटामिन, आयरन, कैल्शियम व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।