स्वास्थ्य

Bitter Taste In Mouth: क्या आपके भी सुबह उठते ही मुंह का स्वाद हो जाता है कड़वा? फिजिशियन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Bitter Taste In Mouth Hindi: सुबह उठते ही मुंह कड़वा होना आम बात नहीं है। कम पानी पीने से लेकर लीवर की खराबी तक, फिजिशियन से जानिए सुबह मुंह कड़वा होने के कारण और इसे ठीक करने के उपाय।

2 min read
Jun 03, 2026
Bitter taste in mouth in morning , Bitter taste in mouth causes, Morning bitter taste in mouth remedies,
मुंह से आने वाली किसी गंदी बदबू या खराब स्वाद से परेशान युवती- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Bitter Taste In Mouth: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि सुबह आंख खुलते ही मुंह का स्वाद एकदम खराब या कड़वा लगता है? कई बार हम इसे यह सोचकर टाल देते हैं कि रात को कुछ उल्टा खा लिया होगा या शायद ब्रश ठीक से नहीं किया। लेकिन अगर यह कड़वाहट आपकी रोज की कहानी बन चुकी है, तो इसे हल्के में लेने की गलती मत कीजिए। आपका शरीर आपको कोई इशारा देने की कोशिश कर रहा है।

आखिर सुबह क्यों कड़वा हो जाता है मुंह?

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, मुंह का स्वाद खराब होने की एक सबसे आम वजह है, कम पानी पीना। लोग दिनभर में जितना लिक्विड या पानी पीना चाहिए, उतना नहीं पीते। बढ़ती उम्र के साथ यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। आइए फिजिशियन डॉक्टर बाबूलाल वर्मा से जानते हैं कि इसके कारण क्या हैं?

1.बैक्टीरिया- जब हम सो रहे होते हैं, तो मुंह में लार (Saliva) कम बनती है। इसका फायदा उठाकर मुंह के बैक्टीरिया रातभर पार्टी करते हैं, जिससे सुबह उठने पर गंदी बदबू और कड़वा स्वाद महसूस होता है।

2. एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux)-नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, अगर आपका पेट खराब है या खाना ठीक से नहीं पचा है, तो पेट का एसिड वापस खाने की नली के जरिए गले तक आ जाता है। इसे ही एसिड रिफ्लक्स या जीईआरडी (GERD) कहते हैं, जो मुंह का जायका बिगाड़ देता है।

3. साइनस की दिक्कत- अगर आपको साइनस या सर्दी-खांसी है, तो नाक बंद होने की वजह से आप मुंह से सांस लेते हैं। इससे मुंह सूख जाता है और कड़वाहट बढ़ जाती है।

4. दवाइयों का साइड इफेक्ट- अगर आप बीपी, शुगर, या कोई एंटीबायोटिक्स खा रहे हैं, तो कुछ दवाइयों के तत्व लार के जरिए मुंह में कड़वापन पैदा करते हैं।

कहीं लीवर या पित्त की खराबी तो नहीं?

अगर यह समस्या कभी-कभार हो, तो चिंता की बात नहीं है। लेकिन अगर आप रोज सुबह कड़वे मुंह के साथ उठते हैं, तो यह लीवर (Liver) या गॉलब्लैडर (पित्त की थैली) से जुड़ी किसी बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकता है। जब लीवर ठीक से काम नहीं करता या पित्त (Bile) का फ्लो बिगड़ता है, तो मुंह में लगातार कड़वापन रहने लगता है। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से मिलकर लीवर फंक्शन टेस्ट (LFT) या जरूरी जांच करवानी चाहिए।

कड़वाहट को दूर करने के उपाय

  • रात को सोने से पहले ब्रश और टंग क्लीनर से जीभ साफ करें।
  • दिनभर में खूब पानी पीएं ताकि मुंह सूखा न रहें।
  • रात का खाना हल्का रखें।
  • सुबह उठते ही हल्के गुनगुने पानी में से कुल्ला करें।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
03 Jun 2026 03:01 pm