
Teeth Grinding: रोज सुबह जब अलार्म बजता है, तो चाय का पहला घूंट पीने से पहले ही कान के पास एक मीठा-मीठा दर्द उठता है। ऐसा लगता है मानो रात भर मुंह से कोई भारी काम किया गया हो। कई बार तो पार्टनर शिकायत करता है कि रात में दांत किटकिटाने की आवाज़ आ रही थी। अगर यह स्थिति आपकी रोज की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुकी है, तो इसे साधारण थकान या नींद की कमी मानकर अनदेखा न करें। मेडिकल भाषा में इसे ब्रक्सिज्म (Bruxism) या दांत पीसना कहते हैं। जब हम तनाव में होते हैं या अनजाने में रात में या दिन के समय गहरे ध्यान में होते हैं, तो हमारा जबड़ा अपने आप कसने लगता है। शुरुआत में यह एक छोटी सी आदत जैसी लगती है, लेकिन धीरे-धीरे यह दांतों और चेहरे के ढांचे को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाने लगती है।
मेयो क्लिनिक के अनुसार, सुबह उठते ही जबड़े और कनपटी में खिंचाव- यदि हर सुबह सोकर उठने पर आपके जबड़े की मांसपेशियों में भारीपन, खिंचाव या कनपटी (माथे के दोनों तरफ) में सिरदर्द महसूस होता है, तो यह सीधा संकेत है कि रात भर आपके जबड़े ने बहुत तनाव झेला है।
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, इसके पीछे कई छिपे हो सकते हैं;
अगर आपको ऊपर दिए गए लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो सबसे पहले किसी डेंटिस्ट से संपर्क करें। डॉक्टर आपको रात में पहनने के लिए नाइट गार्ड (Night Guard) दे सकते हैं, जो दांतों को आपस में रगड़ने से बचाता है। इसके अलावा, सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी से जबड़े की सिकाई करना, तनाव कम करने के लिए योग या गहरी सांस लेने का अभ्यास करना काफी मददगार साबित होता है। अपने शरीर के इन छोटे-छोटे इशारों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि सही समय पर लिया गया एक छोटा सा फैसला आपको आगे की बड़ी समस्याओं और महंगे इलाज से बचा सकता है।