स्वास्थ्य

Dipika Kakar Health News : लिवर कैंसर के बाद एक्ट्रेस दीपिका को ये बीमारी, डॉक्टर ने कहा- ये गांठ कैंसर…

Dipika Kakar Develops a Stomach Cyst : टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के पति शोएब ने व्लॉग में एक बीमारी का जिक्र किया है जिसके लिए दीपिका को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। आइए, कैंसर सर्जन से समझते हैं कि सिस्ट का क्या मतलब होता है।

2 min read
Feb 23, 2026
दीपिका कक्कड़ की फाइल फोटो | Photo - Dipika Kakar/Instagram

Dipika Kakar Develops a Stomach Cyst : टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ बीमारी को लेकर सुर्खियों में हैं। दीपिका के पति शोएब ने व्लॉग में इसके बारे में बताया है। मई 2025 में दीपिका को लिवर कैंसर हुआ जिसके बाद सर्जरी की गई और 1.3 cm सिस्ट को निकाला गया। अब फिर से पेट में 1.3cm सिस्ट पता चला है। इसको लेकर दीपिका और उनका परिवार डरा है। कई रिपोर्ट्स में दीपिका के कैंसर लौटने की बात कही जा रही है। आइए, डॉ. जयेश शर्मा कैंसर सर्जन से जानते हैं कि सिस्ट का क्या मतलब है और क्या ये कैंसर दुबारा होने का संकेत है?

ये भी पढ़ें

दीपिका कक्कड़ की लिवर कैंसर सर्जरी: डॉक्टर से जानें कैंसर ऑपरेशन के बाद बचने के चांसेज और जरूरी बातें

अस्पताल में भर्ती दीपिका कक्कड़

शोएब ने व्लॉग में बताया कि दीपिका के पेट में दो दिन से दर्द हो रहा था। जिसके बाद डॉक्टर के पास लेकर गए। जहां सीटी स्कैन में ये बात सामने आई कि दीपिका के पेट में 1.3 cm सिस्ट है। शोएब को डर सता रहा है कि कहीं दीपिका को फिर से कैंसर ना हो जाए! हालांकि, डॉक्टर ने इस सिस्ट को हटाने के लिए दीपिका को दो-तीन दिन के लिए भर्ती होने को कहा है।

सिस्ट का मतलब कैंसर या कुछ और?

डॉ. जयेश ने पत्रिका को बताया कि शोएब के बयान से बहुत कुछ बयांं नहीं हो पा रहा है। ये सिस्ट पेट के किस हिस्से में है। आम आदमी सिस्ट, गांठ को कहता है जबकि, मेडिकल की भाषा में वाटर सिस्ट होता है। इस आधार पर कुछ भी कहना पैनिक करने के जैसा है। हर गांठ कैंसर की नहीं होती। गांठ की साइज आदि पर भी बहुत कुछ निर्भर करता है। अगर दीपिका की मेडिकल हिस्ट्री देखें तो ये संभावना भी है कि कैंसर लौट आए। इसलिए, कैंसर की सर्जरी के बाद लंबे समय तक जांच चलती है। दर्द आदि होने पर डॉक्टर को तुरंत दिखाना होता है।

व्लॉग में वो ये भी कह रहे थे, देखिए, यही जिंदगी है। हम कल वीडियो में हंस-खेल रहे थे। आज अस्पताल में हैं। बता दें, पिछले साल से दीपिका के लिए हर दिन बेहद मुश्किल भरा रहा है। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण दीपिका का जीवन संघर्ष के साथ कट रहा है।

ये भी पढ़ें

दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर, Cancer के डॉक्टर से जानिए Liver Cancer के कारण, इलाज और बचाव की बातें

Also Read
View All

अगली खबर