स्वास्थ्य

Egg For Weight Loss: वजन घटाना है तो रोजाना खाएं 3 अंडे! क्यों एक्सपर्ट ने कही ये बात

Egg For Weight Loss: क्या आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं? महंगे सप्लीमेंट्स के बजाय आपकी रसोई में रखा एक साधारण सा अंडा वजन घटाने में सबसे बड़ा मददगार साबित हो सकता है। आइए डॉक्टर शुभम वत्स्या (गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सलाहकार) से जानते है की कैसे रोजाना के 3 अंडे खाकर आप अपना वजन कम कर सकते है।
2 min read
Apr 09, 2026
Egg For Weight Loss
Egg For Weight Loss (Image- gemini)

Egg For Weight Loss: वजन घटाने की बात आते ही हमारे दिमाग में उबली हुई सब्जियां और फीका खाना आने लगता है। लेकिन प्रकृति ने हमें एक ऐसा तोहफा दिया है जो स्वाद और सेहत दोनों में सबसे पहले आता है अंडा। हैल्थ एक्सपर्ट्स और न्यूट्रिशनिस्ट्स का मानना है कि अगर अंडे को सही तरीके से और सही समय पर खाया जाए, तो यह पेट की चर्बी पिघलाने में किसी जादुई छड़ी से कम नहीं है। आइए डॉक्टर शुभम वत्स्या(गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सलाहकार) से जानते है की कैसे रोजाना के 3 अंडे खाकर आप अपना वजन कम कर सकते है।

भूख कम लगती है-

अंडे में हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है। इसे खाने के बाद शरीर को तृप्ति महसूस होती है और भूख बढ़ाने वाला हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। इसका मतलब है कि अगर आप सुबह नाश्ते में अंडा खाते हैं, तो आपको दोपहर तक स्नैक्स खाने की इच्छा नहीं होगी।

मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है-

अंडे में अमीनो एसिड्स होते हैं जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। जब मेटाबॉलिज्म तेज होता है, तो आपका शरीर आराम करते समय भी अधिक कैलोरी बर्न करता है। इसे थर्मिक इफेक्ट ऑफ फूड कहा जाता है।

अंडे में कैलोरी कम होती है-

एक उबले हुए अंडे में लगभग केवल 70 से 80 कैलोरी होती है, लेकिन इसमें विटामिन डी-1, बी-12 और कोलीन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। यानी कम कैलोरी में शरीर को पूरा पोषण मिल जाता है।

वजन घटाने के लिए कैसे खाएं अंडा?

  • उबला हुआ अंडा (Boiled Egg) खाएं।
  • सब्जियों वाला ऑमलेट खाएं।
  • अक्सर लोग वजन घटाने के चक्कर में पीला हिस्सा फेंक देते हैं। हालांकि इसमें फैट होता है।

क्या कहते है विशेषज्ञ?

डॉक्टर शुभम का कहना है कि वजन घटाने के लिए अंडे को नाश्ते (Breakfast) में शामिल करना सबसे ज्यादा असरदार होता है। शोध बताते हैं कि जो लोग नाश्ते में अंडे लेते हैं, वे उन लोगों की तुलना में 65% ज्यादा वजन घटा पाते हैं जो नाश्ते में केवल भारी कार्बोहाइड्रेट (जैसे पराठा या पूरी) लेते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Published on:
09 Apr 2026 07:00 am